Indigo Flights Cancelled: इंडिगो एयरलाइंस की 200 से भी ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, जानें कब होंगे हालात सामान्य?

इंडिगो एयरलाइंस की 200 से भी ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, जानें कब होंगे हालात सामान्य?
4 दिसंबर को इंडिगो एयरलाइंस की कई और फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। जिसके चलते दिल्ली, मुंबई, इंदौर जैसे कई शहरों के यात्री परेशान हो रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस इस वक्त गंभीर उड़ान संकट का सामना कर रही है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानि डीजीसीए की तरफ से नोटिस जारी किया गया है और एयरलाइंस से जवाब मांगा गया है। साथ ही डीजीसीए के मुताबिक, इंडिगो की कुल 1232 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। इसमें से 755 उड़ानें क्रू और फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन के नियमों में बदलाव से रद्द की गई हैं। वहीं, दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी परेशानी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाइट्स या तो देर से चल रही हैं या तो रद्द ही हो रही हैं। इस संकट के चलते ही इंडिगो का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस करीब 67 प्रतिशत प्रभावित हुआ है। इंडिगो ने इस देरी के लिए यात्रियों से माफी मांगी है और उनसे अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने का आग्रह किया है।

इंडिगो एयरलाइंस के ड्यूटी रोस्टर में परेशानी

एयरलाइंस के काउंटर पर स्टाफ की कमी हो रही है। इस वजह से ही यात्रियों को री-बुकिंग और रिफंड की सुविधा में भी भारी परेशानी हो रही है। यात्री निराश हो रहे हैं और अपनी यात्रा को कैंसिल करवा रहे हैं। इस पुरी परेशानी की बड़ी वजह पायलट्स का अचानक बड़ी संख्या में बीमार होना और फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन के चलते ड्यूटी रोस्टर में गड़बड़ी को बताया जा रहा है।

डीजीसीए ने जारी किया था नोटिस

इस भारी संकट को देखते हुए नागर विमानन महानिदेशायल ने सख्त रुख अपनाया है और इंडिगो को नोटिस जारी किया है। इसमें तीन दिनों में इतनी फ्लाइट्स के रद्द होने की डीटेल्ड वजह मांगी है। बता दें, इंडिगो दिनभर में करीब 2300 घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानें भरती है।

हालात कब होंगे सामान्य?

इंडिगो एयरलाइंस ने बुधवार को बयान जारी किया है कि थोड़ी बहुत तकनीकी खराबी, सर्दियों के चलते शेड्यूल चेंज, खराब मौसम, एविएशन सिस्ट में लो नेटवर्क और क्रू मेंबर्स की शिफ्ट से जुड़े नए नियमों की वजह से ही ऑपरेशन पर बुरा असर पड़ रहा है। एयरलाइंस ने बताया है कि 5 दिसंबर तक हालात सामान्य हो सकते हैं।

Created On :   4 Dec 2025 1:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story