मौसम अपडेट: ठंड से दिल्लीवासियों का हुआ बुरा हाल, यूपी-बिहार में भी बढ़ रही ठिठुरन, जानें कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल

By - Bhaskar Hindi |4 Dec 2025 11:15 AM IST
दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ देश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ रही है। उत्तर भारत में कोहरे और ठंडी हवाओं से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। जानें आज का मौसम कैसा रहने वाला है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ देश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्लीवासियों को लगातार ठंड का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। उत्तर भारत में हाथ-पैर गलाने वाली ठंड पड़ रही है। सुबह और रात के वक्त भारी कोहरा भी देखने को मिलता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके अलावा, चक्रवात दितवाह के चलते चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम में भारी बारिश हो रही है। साथ ही पहाड़ों पर आज औ कल बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।
दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?
दिल्ली में भारी ठंड पड़ रही है। प्रदूषण के चलते धुंध है, इसी बीच कोहरा भी छा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति भी बनी हुई है। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
यूपी के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर शीतलहर का दौर देखने को मिल रहा है। शाम होते ही ठंड भी बढ़ने लगती है और तापमान में गिरावट दर्ज होती है। यूपी में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कुछ शहरों में शीतलहर भी चलने की संभावना है। जिसमें आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर, बाराबंकी और मुजफ्फरनगर के अलावा कई अन्य जिले भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े -अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस प्रधानमंत्री मोदी ने वन्यजीव प्रेमियों को दी बधाई, बोले- आज भारत कई चीतों का घर
बिहार में छा रहा भारी कोहरा
बिहार में सुबह और रात के वक्त भारी कोहरा देखने को मिलता है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे औ शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। जिसमें भागलपुर, बेतिया, भोजपुर, सारण, हाजीपुर, पूर्णिया, गया और अररिया के अलावा अन्य जिले शामिल हैं।
यह भी पढ़े -भारतीय नौसेना दिवस पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- हमारी नौसेना असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प का दूसरा नाम है
एमपी में गिर रहा पारा
मध्य प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ रही है। साथ ही तापमान में भी गिरावट आ रही है। लेकिन न्यूनतम तापमान में खास गिरावट बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी तापमान में हल्की ही गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Created On :   4 Dec 2025 11:15 AM IST
Next Story












