Putin's India Visit: PM मोदी संग रात्रिभोग से लेकर शिखर वार्ता तक...पुतिन के दो दिवसीय भारत दौरे का पूरा शेड्यूल

PM मोदी संग रात्रिभोग से लेकर शिखर वार्ता तक...पुतिन के दो दिवसीय भारत दौरे का पूरा शेड्यूल
रूस के राष्ट्रपित पुतिन आज भारत के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रेसिडेंट आज पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) गुरुवार (4 दिसंबर) को भारत आ रहे हैं। उनका यह भारत यात्रा कुल 28 घंटों की होगी। पुतिन शुक्रवार (5 दिसंबर) को वापस लौट जाएंगे। राष्ट्रपति के आने से पहले कड़ी व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि पुतिन की सुरक्ष में किसी भी तरह की कोई कसर बाकी न रह जाए। चलिए जानते हैं रूसी राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे का पूरा शेड्यूल।

राष्ट्रपति पुतिन का पूरा शेड्यूल

पुतिन के गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ निजी रात्रिभोज करेंगे जिसकी मेजबानी खुद पीएम करेंगें। मालूम हो कि, पिछले साल जब पीएम मोदी रूस के दौरे पर गए थे तब पुतिन ने भी पीएम मोदी का कुछ इसी प्रकार स्वागत किया था।

पुतिन की यात्रा से संबंध रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि पुतिन का औपचारिक स्वागत शुक्रवार को किया जाएगा। इसके बाद 23वां भारत-रूस सालाना शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। पीएम मोदी हैदराबाद हाउस में रूसी राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए दोपहर भोज की मेजबानी भी करेंगे।इसी के साथ पुतिन 5 दिसंबर की सुबह पुतिन राजघाट जा कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शिखर वार्ता के पश्चात पुतिन रूस के सरकारी प्रसारक के भारत चैनल की शुरुआत करेंगे। फिर राष्ट्रपति मुर्मू, पुतिन के लिए राजकीय भोज की मेजबानी करेंगी।

'यह दौरा ले रहा अहम मोड'

रूस के प्रेसिडेंट पुतिन के भारत दौरे पर, पूर्व डिप्लोमैट अनिल त्रिगुणायत ने कहा कि हमेशा की तरह, यह एक बहुत ही अहम और ठोस दौरा होगा। प्रेसिडेंट पुतिन के अंडर ही हमने 2000 से स्पेशल और प्रिविलेज्ड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के हिस्से के तौर पर यह सालाना समिट शुरू किया था। लगभग 25 साल हो गए हैं जब यह सिस्टम दोनों देशों के लिए बहुत अच्छा काम कर रहा है। दोनों लीडर एक-दूसरे से बात कर रहे हैं, अलग-अलग ग्लोबल मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं, लेकिन यह दौरा अपने आप में एक बहुत अहम मोड़ ले रहा है। इसी समय हम जानते हैं कि कैसे अमेरिकियों ने भारत पर इम्पोर्ट करने, या यूं कहें कि हमारी एनर्जी सिक्योरिटी पक्का करने के लिए एक्स्ट्रा ड्यूटी लगाई है, जो निश्चित रूप से चर्चा का एक मुद्दा होगा।

Created On :   4 Dec 2025 9:27 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story