मौसम अपडेट: दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड, यूपी के साथ अन्य राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड, यूपी के साथ अन्य राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
देश के अधिकांश राज्यों में कड़ाके की ठंड का दौर देखने को मिल रहा है। साथ ही कुछ राज्यों में दितवाह चक्रवात के चलते बारिश के आसार हैं। जानें आज का मौसम कैसा रहेगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कहीं पर तापमान गिर रहा है तेजी से, तो कहीं पर भारी बारिश का दौर जारी है। उत्तर भारत में तेज हवाएं, ठंड और शीतलहर का दौर जारी है, तो दक्षिण भारत में चक्रवात दितवाह का प्रकोप देखा जा रहा है। इनके अलावा, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला भी जारी है। मौसम विभाग की तरफ से 8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

कैसा रहने वाला है मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 24 घंटे में कई राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र में शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है। वहीं, दक्षिण भारत के बारे में जानें तो, यहां पर दितवाह चक्रवात कमजोर पड़ रहा है लेकिन असर बिल्कुल भी कम नहीं होने के आसार हैं। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली में हो रही है कड़ाके की ठंड

दिल्ली में ठंड का भारी दौर जारी है। दिल्लीवासी एक तरफ ठंड से परेशान हैं तो दूसरी तरफ प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। जहां प्रदूषण ने हाल बेहाल किए हुए थे, अब घने कोहरे ने मुश्किल बढ़ा दी है। मौसम विभाग की तरफ से आज कई इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में कैसा है मौसम?

उत्तर प्रदेश के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर सुबह-शाम के वक्त भारी ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से मौसम में और ज्यादा बढ़ोतरी देखी जा सकती है। जिसमें कानपुर, आगरा, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, टुंडला के साथ कई अन्य जिले शामिल हैं। यूपी में शीतलहर के भी आसार हैं, जिससे तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी।

बिहार में कंपकंपी

बिहार में दिसंबर की शुरुआत होते ही भारी ठंड का दौर भी धीरे-धीरे आ गया है। मौसम विभाग की तरफ से पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। बिहार में लगातार ठंड का असर बढ़ रहा है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

दक्षिण भारत में बारिश की संभावना

दक्षिण भारत में दितवाह चक्रवात का असर देखने को मिल सकता है। चक्रवात कमजोर पड़ गया है, लेकिन उसका असर देखने को मिल सतका है। तमिलनाडु के कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है, मौसम विभाग की तरफ से चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Created On :   3 Dec 2025 11:15 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story