Putin's India Visit: 'जो सबके होते हैं, वे आखिर में किसी के नहीं होते', भारत-रूस संबंध की सराहना कर इमरान मसून ने कसा तंज

जो सबके होते हैं, वे आखिर में किसी के नहीं होते, भारत-रूस संबंध की सराहना कर इमरान मसून ने कसा तंज
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भारत और रूस को अच्छा और पुराना दोस्त बताया है। इसी के साथ उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हम सबके दोस्त नहीं हो सकते हैं। जो सबका होता है, वह आखिर में किसी का नहीं रह जाता।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे पर कांग्रेस MP इमरान मसूद का बयान सामने आया है। उन्होंने गुरुवार (4 दिसंबर) को मीडिया से बतचीत में रूस और भारत को अच्छे और दोस्त बताया है। सांसद ने आगे तंज कसते हुए कहा कि हम सबके नहीं हो सकते। जो सबके होते हैं, वह आखिर में किसी के नहीं होते। आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता ने यह बयान पुतिन के भारत दौरे को लेकर किया है।

कांग्रेस सांसद की प्रतिक्रिया

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे पर कांग्रेस MP इमरान मसूद ने कहा कि रूस हमारा पुराना दोस्त है। रूस के साथ हमारे पुराने रिश्ते हैं। हमें उन रिश्तों को और गहरा करना चाहिए। हम हमेशा कहते हैं कि हमें उन दोस्तों से बात करते रहना चाहिए जो मुश्किल समय में हमारे साथ खड़े रहे। हम सबके नहीं हो सकते। जो सबके होते हैं, वे आखिर में किसी के नहीं होते।

पुतिन कब आएंगे भारत?

पुतिन के गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। वह दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ निजी रात्रिभोज करेंगे जिसकी मेजबानी खुद पीएम करेंगें। मालूम हो कि, पिछले साल जब पीएम मोदी रूस के दौरे पर गए थे तब पुतिन ने भी पीएम मोदी का कुछ इसी प्रकार स्वागत किया था। पुतिन की यात्रा से संबंध रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि पुतिन का औपचारिक स्वागत शुक्रवार को किया जाएगा। इसके बाद 23वां भारत-रूस सालाना शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। पीएम मोदी हैदराबाद हाउस में रूसी राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए दोपहर भोज की मेजबानी भी करेंगे।इसी के साथ पुतिन 5 दिसंबर की सुबह पुतिन राजघाट जा कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शिखर वार्ता के पश्चात पुतिन रूस के सरकारी प्रसारक के भारत चैनल की शुरुआत करेंगे। फिर राष्ट्रपति मुर्मू, पुतिन के लिए राजकीय भोज की मेजबानी करेंगी।

Created On :   4 Dec 2025 10:26 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story