बयान पर बवाल: ऐसे भाषा में बात करने वालों की भावनाएं..., तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी की किस बात पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह? जानें

ऐसे भाषा में बात करने वालों की भावनाएं..., तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी की किस बात पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह? जानें
हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के हिंदू धर्म और हिंदू देवी-देवताओं को लेकर विवादित बयान दिया है। जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई थी। इसे लेकर अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखा पलटवार किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के हिंदू धर्म और हिंदू देवी-देवताओं को लेकर विवादित बयान दिया है। जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई थी। इसे लेकर अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखा पलटवार किया है। साथ ही उन्होंने महमूद मदनी के जिहाद वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है। सीएम रेवंड रेड्डी के बयान पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हिंदुओं के खिलाफ एक मुहिम चला रखी है और जो भी ऐसी भाषा में बात करता है, वो न तो भारत के संविधान में भरोसा रखता है और न ही भारत की संस्कृति से उसका कोई लेना-देना है।

गिरिराज सिंह ने रेवंत रेड्डी पर साधा निशाना

गिरिराज सिंह ने संसद में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "ऐसे भाषा में बात करने वालों की भावनाएं मुगल आक्रांताओं से जुड़ी रही होगी। वही व्यक्ति इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर सकता है।" उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी को कांग्रेस पार्टी को मुस्लिम लीग कांग्रेस पार्टी घोषित कर देना चाहिए।

इतना ही नहीं, बल्कि केंद्रीय मंत्री ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के स्कूलों में जिहाद पढ़ाने को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया। गिरिराज सिंह ने कहा कि मौलाना महमूद मदनी को किसी इस्लामिक देश में एक अच्छे वक्ता के तौर पर भेज दिया जाना चाहिए। भारत में ऐसे लोगों की कोई जरूरत नहीं है। ये लोग देश में विभेद पैदा करते हैं। हिंदुओं को गाली देते हैं, उनका अपमान करते हैं और भारत में जिहाद के लिए कोई जगह नहीं है।" उन्होंने कहा, "जो भी जिहाद की बात करता है, उसे कानून के शिकंजों में बंद देना चाहिए।"

सीएम रेवंत रेड्डी ने कही थी ये बात

बता दें, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में एक बयान दिया था। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद तेलंगाना में राजनीतिक विवाद छिड़ गया। रेड्डी ने कहा था, "हिंदू धर्म में कितने देवता हैं? तीन करोड़? क्यों? अविवाहितों के लिए हनुमान, दो बार शादी करने वालों के लिए एक और देवता, शराब पीने वालों के लिए एक और। येल्लम्मा, पोचम्मा, मैसम्मा। चिकन की मांग करने वालों के लिए देवता, दाल-चावल खाने वालों के लिए भी।"

Created On :   3 Dec 2025 7:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story