UP Politics: 'संसद में पीडीए का परचम लहरातीं सपा की...' सपा चीफ ने महिलाओं को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव पर दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होते ही उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई नजर आ रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव आगामी विधानसभा चुनाव को तैयारियों में जुट गए हैं। अखिलेश यादव की नजर महिला वोटरों को पर बनी हुई हैं। उन्होंने महिलाओं को अहमियत देते हुए कहा कि आगामी चुनाव में उनकी सरकार बनती है तो महिलाओं की समृद्धि और सम्मान के लिए सरकार काम करेगी।
यह भी पढ़े -शिवपाल सिंह ने घोसी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी उतारे सपा चीफ ने लगाई मुहर, स्व. सुधाकर सिंह के बाद इनको बनाया उम्मीदवार
सपा प्रमुख ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक तस्वीर साझा की है, जिसमें महिला सांसद डिंपल यादव के साथ इकरा हसन, प्रिया सरोज नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का विकास तब होगा, जब उन्हें पूर्ण प्रतिनिधित्व मिलेगा।
सपा चीफ ने कही ये बात
सपा प्रमुख ने एक्स पर लिखा, "संसद में पीडीए का परचम लहरातीं सपा की ज़िम्मेदार जन प्रतिनिधि। नारी शक्ति का विकास कहने से नहीं, उन्हें सच्चा प्रतिनिधित्व देने से होगा। पीडीए में ‘आधी आबादी’ के रूप में शामिल हर स्त्री का सम्मान और समृद्धि हमारा संकल्प है।"
उन्होंने आगे बताया, "PDA में शामिल ‘A’ मतलब ‘आधी आबादी’ मतलब हर बच्ची, युवती, नारी, महिला को सामाजिक-आर्थिक रूप से सम्मान देने और अपने पैरों पर खड़े होने के लिए हम ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ लाएंगे और ‘उप्र की उन्नति’ के अपने संकल्प को निभाएंगे।"
महिलाओं ने निभाई भागीदारी
गौरतलब है कि पिछले कुछ चुनावों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर वोटिंग की है और अपनी जिम्मेदारी निभाई। हाल में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली है। इसके अलावा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने जमकर वोट किया है। ऐसे इसलिए हुआ कि राज्य सरकारों ने महिलाओं के लिए योजनाओं की घोषणा की थी।
Created On :   3 Dec 2025 2:01 PM IST













