Karnataka News: 'पुरुषों-महिलाओं में फर्क नहीं करना चाहिए', सरकारी महिला कर्मचारियों को पेड मेंस्ट्रुअल लीव मिलने पर क्या बोले शिवकुमार?

पुरुषों-महिलाओं में फर्क नहीं करना चाहिए, सरकारी महिला कर्मचारियों को पेड मेंस्ट्रुअल लीव मिलने पर क्या बोले शिवकुमार?
कर्नाटक में सरकारी महिला कर्मचारियों को पेड पीरियड लीव दी जाएगी। 18 से 52 साल की महिलाओं को महीने में 1 छुट्टी मिलने वाले आदेश को मंजूरी दे दी गई है। इस पर राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके. शिवकुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक में महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। सरकारी महिला कर्मचारियों को अब से महीने में एक दिन की पेड पीरियड लीव मिलेगी। इस हिसाल से एक साल में कुल 12 दिन की छुट्टियां दी जाएंगी। मेंस्ट्रुअल लीव से जुड़ा यह आदेश 18 से 52 वर्षीय महिलाओं के लिए लागू कर दिया गया है। इस पर राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके. शिवकुमार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुरुषों और महिलाओं में फर्क नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी महिलाएं चीजों को संभालने में सक्षम हैं। अगर आप उन्हें ताकत दें।

राज्य सरकार द्वारा महिला कर्मचारियों को हर महीने एक दिन की पेड मेंस्ट्रुअल लीव देने पर, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि सभी महिलाएं चीजों को संभालने में सक्षम हैं। हमने महिलाओं को बहुत ताकत, बहुत सारे प्रोग्राम दिए हैं। महिलाएं सक्षम हैं और इसीलिए, वे एक एसोसिएशन बनाना चाहती थीं। हम उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं। महिलाएं ज्यादा सक्षम होती हैं अगर आप उन्हें ताकत दें लेकिन उन्हें एक दिशा की जरूरत है, बस इतना ही।

'पुरुषों-महिलाओं में नहीं करना चाहिए फर्क'

कुछ संगठनों द्वारा पीरियड्स की छुट्टी की पॉलिसी का विरोध करने पर, कर्नाटक के डी.के. शिवकुमार ने कहा कि यह एक सरकारी पॉलिसी है। हमें बराबरी करनी होगी। मुझे नहीं लगता कि हमें पुरुषों और महिलाओं के बीच फर्क करना चाहिए।

कौन देगा लीव?

आपको बता दें कि, महिलाओं को पीरियड लीव वही देगा जो कैज़ुअल लीव देता है। इसके लिए किसी मेडिकल सर्टिफिकेट की कोई आवश्यकता नहीं होगी।

यह भी पढ़े -'उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है..', चंद्रशेखर बावनकुले ने PM मोदी का एआई वीडियो वायरल करने पर कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना

Created On :   4 Dec 2025 3:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story