- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- राष्ट्रवादी अजित पवार गुट की शहर के...
PUne City News: राष्ट्रवादी अजित पवार गुट की शहर के पूर्वी विभाग की कार्यकारिणी घोषित

भास्कर न्यूज, पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की पुणे शहर पूर्वी विभाग की जंबो कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। कार्यकारिणी में 39 उपाध्यक्ष, 22 शहर महासचिव, 17 शहर सचिव, 20 संगठक सचिवों सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) के शहर मे दो स्वतंत्र विभाग हैं। उनमें से पूर्वी शहर विभाग के शहर अध्यक्ष और पूर्व विधायक सुनील टिंगरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्वी विभाग की जंबो कार्याकारिणी की घोषणा की है। पूर्वी विभाग में वड़गांव शेरी, हड़पसर, शिवाजीनगर और कसबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का समावेश है। चर्चा है कि आगामी नगर निगम चुनाव और पार्टी के भीतर की नाराजगी को दूर करने की रणनीति के तहत बड़ी कार्यकारिणी घोषित की गई है।
पूर्वी शहर कार्यकारिणी में कसबा निर्वाचन क्षेत्र के लिए रूपाली पाटिल-ठोंबरे को कार्याध्यक्ष पद दिया गया है। इससे पहले हाजी फिरोज शेख अकेले कार्याध्यक्ष थे। माना जा रहा है कि रूपाली पाटिल-ठोंबरे की नियुक्ति करके उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की गई है। पूर्व विधायक महादेव बाबर को प्रदेश प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संभाजी ब्रिगेड से बाहर निकलकर पार्टी में शामिल हुए विकास पासलकर को पार्टी प्रवक्ता बनाया गया है। राकेश कामठे को शहर समन्वयक, जबकि पूर्व नगरसेवक बालासाहब बोड़के, बालासाहब कोद्रे, नारायण लोणकर और विजय ढेरे को निरीक्षक नियुक्त किया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए अध्यक्ष और कार्याध्यक्ष की स्वतंत्र नियुक्ति की गई है। 39 लोगों को उपाध्यक्ष पद, 22 लोगों को शहर महासचिव पद, 17 लोगों को शहर सचिव पद और 20 लोगों को संगठक सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महिला सेल की अध्यक्ष पद पर हसीना इनामदार, युवक सेल अध्यक्ष पद पर विधायक चेतन तुपे के बेटे ईशान तुपे, युवती सेल अध्यक्ष पद पर लावण्या शिंदे और विद्यार्थी सेल के प्रमुख पद पर विशाल मोरे को नियुक्त किया गया है। सामाजिक न्याय सेल पर बाला चव्हाण, ओबीसी सेल पर अर्जुन गरुड़, अल्पसंख्यक सेल अध्यक्ष पद पर समीर शेख, सेवादल अध्यक्ष पद पर प्रदीप चोपड़े, अनुसूचित जनजाति सेल अध्यक्ष पद पर विट्ठल कोथरे, घुमंतू-विमुक्त जाति जनजाति सेल पर विजय जाधव, क्रीड़ा सेल के अध्यक्ष राजेंद्र देशमुख और अशोक जाधव, जबकि लीगल सेल के अध्यक्ष पद पर चांधेरे को नियुक्त किया गया है।
Created On :   4 Dec 2025 3:42 PM IST












