Swaraj Kaushal Passes Away: बांसुरी स्वराज के पिता और सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का हुआ निधन, दिल्ली की सीएम ने जताया दुख

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का निधन हो गया है। उनके निधन पर रेखा गुप्ता ने शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दुख जाता है। उन्होंने लिखा है कि मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल के निधन की खबर बहुत ही ज्यादा दुखद है।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने पोस्ट किया है कि स्वराज कौशल का सार्वजनिक जीवन के क्षेत्र में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। राष्ट्र और समाज के प्रति उनकी सेवा अविस्मरणीय है। दुख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं सांसद बांसुरी स्वराज और उनके सभी परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस कठिन समय में मजबूती प्रदान करें। ॐ शांति।
यह भी पढ़े -अहिल्यानगर में 570 अग्निवीरों की भव्य पासिंग आउट परेड, देशसेवा की शपथ लेकर सेना में हुए शामिल
बांसुरी स्वराज ने जताया शोक
पापा स्वराज कौशल जी, आपका स्नेह, आपका अनुशासन, आपकी सरलता, आपका राष्ट्रप्रेम और आपका अपार धैर्य मेरे जीवन की वह रोशनी हैं जो कभी मंद नहीं होगी। आपका जाना हृदय की सबसे गहरी पीड़ा बनकर उतरा है, पर मन यही विश्वास थामे हुए है कि आप अब मां के साथ अब मिल चुके हैं, ईश्वर के सान्निध्य में, शाश्वत शांति में। आपकी बेटी होना मेरे जीवन का सबसे बड़ा गौरव है, और आपकी विरासत, आपके मूल्य और आपका आशीर्वाद ही मेरी आगे की हर यात्रा का आधार रहेंगे।
धर्मेंद्र प्रधान ने जताया दुख
मिजोरम के पूर्व राज्यपाल, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नई दिल्ली से माननीय सांसद बांसुरी स्वराज के पूज्य पिताजी, स्वराज कौशल जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। आज बांसुरी के आवास जाकर उनके पिताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वराज कौशल जी ने अभूतपूर्व निष्ठा के साथ राष्ट्र की सेवा की। कानूनी क्षेत्र में उनके किए गए कार्यों ने न्याय व्यवस्था को सशक्त करने के साथ ही समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दुख की इस घड़ी में, मैं बांसुरी स्वराज जी और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें।
Created On :   4 Dec 2025 4:30 PM IST













