Putin India Visit: 'ट्रंप का दबाव बेअसर, मोदी प्रेशर में आने वाले नेता नहीं...', भारत आने से पहले पुतिन का बड़ा बयान

ट्रंप का दबाव बेअसर, मोदी प्रेशर में आने वाले नेता नहीं..., भारत आने से पहले पुतिन का बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति रूस और भारत को लेकर कई बड़े समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इस बीच भारत दौरे से पहले अमेरिका की ओर से लगाए टैरिफ पर पुतिन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दबाव में आने वाले नेता नहीं हैं। दरअसल, यह बयान उन्होंने उस सवाल के जवाब में दिया जिसमें पूछा गया था कि क्या अमेरिका भारत पर टैरिफ के जरिए दबाव डाल रहा है।

इतना ही नहीं, बल्कि पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता और भारत रूस संबंधों के भविष्य से जुड़े सवाल पूछे गए। इंडिया टूडे को दिए इंटरव्यू में पुतिन ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सरहाना की। उन्होंने कहा कि दुनिया ने भारत की अडिग नीति देखी है और देश को अपने नेतृत्व पर गर्व होना चाहिए। पुतिन ने यह भी बताया कि भारत और रूस के बीच 90 प्रतिशत से अधिक द्विपक्षीय लेन देन सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें अपने मित्र, प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए यात्रा करने में बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों नेताओं ने अगली बैठक भारत में आयोजित करने पर सहमति जताई है।

पुतिन ने कहा कि बहुत सारी बातें चर्चा के लिए हैं, क्योंकि भारत और रूस के बीच सहयोग का दायरा बहुत व्यापक है। उन्होंने दोनों देशों के बीच के विशिष्ट ऐतिहासिक संबंधों को भी रेखांकित किया। उन्होंने भारत की आजादी के बाद की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि सिर्फ 77 साल के अल्प समय में, देश ने अद्भुत विकास हासिल किया है

बता दें कि पुतिन अब तक भारत के नौ दौरे कर चुके हैं, जिनमें से तीन मोदी के कार्यकाल में (2016, 2018 और 2021) हुए। दिसंबर में यह उनका दसवां दौरा होगा। वहीं प्रधानमंत्री मोदी सात बार रूस जा चुके हैं।

Created On :   4 Dec 2025 5:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story