आशा डे पर कई सांस्कृतिक व मनोरंजनात्मक कार्यक्रम

Many cultural and entertainment programs on Asha Day
आशा डे पर कई सांस्कृतिक व मनोरंजनात्मक कार्यक्रम
नरखेड़ आशा डे पर कई सांस्कृतिक व मनोरंजनात्मक कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क, नरखेड़ तहसील स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार 5 मार्च को सावरगांव के श्री संत जगनाडे सभागृह में ‘आशा डे -2022’ मनाया गया। इस अवसर पर सामान्य ज्ञान स्पर्धा, डांस, ड्रामा, गायन, रंगोली, संगीत कुर्सी, उखाणे जैसी कई स्पर्धा के साथ ही सांस्कृतिक व मनाेरंजनात्मक कार्यक्रम लिए गए। स्पर्धा में शामिल विजेताओं को प्रथम-1,001 रुपए, द्वितीय-701 रुपए, तृतीय- 501 रुपए व प्रमाणपत्र अतिथियों के हाथों देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न स्पर्धा के तहत कुल 21 पुरस्कार वितरित किए गए। नरखेड़ पंस सभापति नीलिमा रेवतकर की अध्यक्षता आयोजित कार्यक्रम में जिला आरोग्य समिति सदस्य सलिल देशमुख, जिप सदस्य पार्वता कालबांडे, शिवसेना जिलाध्यक्ष राजू हरणे, पंंस सदस्य अरुणा मोवाड़े, महेंद्र गजबे, देवका बोड़खे, पूर्व जिप सदस्य, उकेश चव्हाण, पूर्व शिक्षण सभापति, सतीश रेवतकर, पूर्व पंस सदस्य, ग्रापं सदस्य हंसराज गिरडकर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरेश मोटे, जिला आशा समन्यवक मयूरी सालवे  आदि उपस्थित थे। प्रस्तावना तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विद्यानंद गायकवाड़ ने रखी। संचालन डॉ. किशोर ढोबलेे व गट प्रवर्तक नीलिमा गाढरे ने एवं आभार डॉ. उमेश देशमुख ने माना। जिप सदस्य

पार्वता कालबांडे के हाथों आशा  केक काट कर आशा दिवस मनाया गया।  जिप सदस्य सलिल देशमुख व नरखेड़ पंस सभापति नीलिमा  रेवतकर ने आशा सेविकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का नियोजन तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विद्यानंद गायकवाड़ के मार्गदर्शन में किया गया। सफलतार्थ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण उमरगेकर, डॉ. किशोर ढोबले, डॉ. देवेंद्र बाराई, डॉ. पराग घाटोडे, डॉ. कविता भगत, डॉ. अरविंद मंदारी, डॉ. शशांक गोड़बोले, डॉ. मिथुन घोलपे, डॉ. विशाल यादव, प्रमिला घाटोड़े, नितीन घाईवट, संजय वाघे, दिगंबर जायेभाये, मंगला उघडे, तहसील आशा समन्व्यक, समस्त गटप्रवर्तक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी व कर्मचारी, तेली पंचकमेटी के अध्यक्ष रवींद्र दाढ़े, बंसोड़ ईएनटी हॉस्पिटल के डॉ. विजय बंसोड़, डॉ. प्रज्ञा गायकवाड़,  पूर्वा बारई आदि ने प्रयास किया।

Created On :   8 March 2022 12:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story