नरखेड़ में आम आदमी पार्टी का जनाक्रोश मोर्चा

Janakrosh Morcha of Aam Aadmi Party in Narkhed
नरखेड़ में आम आदमी पार्टी का जनाक्रोश मोर्चा
नरखेड़  नरखेड़ में आम आदमी पार्टी का जनाक्रोश मोर्चा

डिजिटल डेस्क, नरखेड़. बढ़ती महंगाई व अन्य राज्यों की तुलना में महाराष्ट्र राज्य में बढ़े बिजली के दाम, नरखेड़ में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, स्वास्थ्य सुविधा आदि विषयों के समाधान की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी नरखेड़ व महिला बचत गट ने संयुक्त तत्वावधान में जनाक्रोश मोर्चा निकाला गया। पश्चात नरखेड़ के तहसीलदार जाधव के मार्फत राज्य के मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। आम आदमी पार्टी के नागपुर जिला संयोजक गणेश रेवतकर के नेतृत्व में जनाक्रोश मोर्चा नगर के मुख्य मार्ग से भ्रमण करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचा। मोर्चा में नरखेड़ शहर संयोजक लीलाधर कलंबे, विनोद क्षीरसागर, संध्या गजबे, शंकर महेंद्रे, ममता गौरखेड़े, रवींद्र काटे, बुद्धा मुलताईकर, प्रकाश नारनवरे, जगतजीवन कोरडे, संजय गजभिये, तरुण बालपांडे, घनश्याम गायधने, रवीना उईके, हीना नासरे, संगीता नेहरे, सागर बडोदेकर, महेश नरवरे, धनराज बेलकडे, मीडिया प्रमुख  सुनील बरोले, सुनिता हुंगे, ललिता शिवहरे, मीना लाडेकर, अर्चना कलंबे, पुष्पा ढोके, लक्ष्मी बारई, कमला कोरडे, सुनीता उईके, प्रतिभा ढोबले, संगीता ढवले, शिल्पा राऊत, सुनीता बागडे, कोमल कजबे, माया नगराले, शकुन सातपुते, शीतल कालमेघ, दुर्गा पगारे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Created On :   18 Sep 2022 11:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story