संस्था के पदाधिकारियों ने लगाए गंभीर आरोप, लाखों के चंदे की लूट

Members of the organization made serious allegations
संस्था के पदाधिकारियों ने लगाए गंभीर आरोप, लाखों के चंदे की लूट
अकोला संस्था के पदाधिकारियों ने लगाए गंभीर आरोप, लाखों के चंदे की लूट

डिजिटल डेस्क, अकोला। महाविद्यालयीन विद्यार्थियों की समस्याओं को हल करन के लिए बनाए गए साथ सेवक फाऊंडेशन के नाम पर सामाजिक संस्था, प्रतिष्ठित नागरिकों तथा दानदाताओं से लाखों रूपए दान के स्वरूप में लिए गए। उक्त रकम मूल काम पर खर्च करने की बजाए हड़प किया जा रहा है। संस्था के मूल विद्यार्थियों को दरकिनार कर संस्था को हाईजैक कर बदनाम किया जा रहा है। ऐसा गंभीर आरेाप साथ सेवक फाऊंडेशन के पदाधिकारियों ने पत्रकार परिषद में लगाया। उन्होंने आगे कहा कि फाऊंडेशन की स्थापना के समय 9 सदस्यों से तीन से चार हजार रूपए लिए गए थे। इसके अलावा नियमानुसार मिटिंग नहीं ली जाती है, किसी भी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करने पर समय पर संदेश दिया जाता है, इसके अलावा मिलने वाली तथा खर्च होने वाली राशि का ब्यौरा नहीं दिया जाता है। आर्थिक लेनदेन व्यक्तिगत स्तर किया जा रहा है। इसके अलावा संस्था को मिलने वाली दान राशि का ब्यौरा न रखते हुए संस्था के अन्य सदस्यों को दरकिनार कर संस्था के अध्यक्ष अक्षय भाऊराव राऊत, सचिव अंकुश सुरेश इंगले आर्थिक लूट कर रहे हैं। संस्था के नाम पर चल रही इस धांधली का अन्य सदस्यों का किसी प्रकार का लेनदेन नहीं है। ऐसा भी गंभीर आरोप पत्रकार परिषद में संस्था के उपाध्यक्ष सौरभ वाघोडे, कोषाध्यक्ष शुम पौल, सचिव किशोर गावंडे व संकेत भालेराव ने लगया। 

कार्यालय मालिक के साथ भी धोखाधड़ी

पत्रकार परिषद में पदाधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि संस्था के लिए जिस स्थान पर कार्यालय बनाया गया है उस दुकान मालिक द्वारा कागजात मांगने पर उन्हें दस्तावेज न देते हुए टालमटोल किया गया, जिससे ऐसा प्रतीत होता है दुकान मालिक के साथ भी धोखाधडी की गई है। इसके अलावा पदाधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि साथ सेवक फाऊंडेशन के नाम पर कोई भी दान दाता दान न दें। 

 

Created On :   7 Dec 2021 5:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story