वारदात पत्थर से कुचलकर की थी हत्या, आरोपी को 16 तक पीसीआर

Murdered by crushing the stone, accused got PCR
वारदात पत्थर से कुचलकर की थी हत्या, आरोपी को 16 तक पीसीआर
अपराध वारदात पत्थर से कुचलकर की थी हत्या, आरोपी को 16 तक पीसीआर

डिजिटल डेस्क, अकोला।नशे की हालत में आरएस होटल के पास दो लोगों के बीच उत्पन्न हुए विवाद में एक ने दूसरे की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी थी। घटना उजागर होने के एक घंटे के अंतराल में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने पर न्यायाधीश ने 16 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामदास पेठ पुलिस थाने की सीमा में आने वाले रेलवे स्टेशन के पास स्थित आरएस होटल के समीप झाडियों में एक 62 वर्षीय व्यक्ति की लाश गुरूवार की रात 9 बजे मिली थी। घटना की जानकारी मिलते ही रामदास पेठ पुलिस थाना निरीक्षक किशोर शेलके घटना स्थल पर पहुंच गए थे।  पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने पर ज्ञात हुआ कि मृतक पर पत्थर से हमला किया गया था जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में मृतक की पहचान आसिफ खान के रूप में हुई थी। वारदात की जांच करते हुए पुलिस निरीक्षक किशोर शेलके के मार्गदर्शन में किशोर गवली, शिवम दुबे, अमोल सिरसाट, असलम काजी, स्वप्निल चौधरी ने खैर मोहम्मद प्लाट निवासी शेख गुफरान शेख इमरान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करने पर न्यायाधीश ने उसे 16 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक तथा आरोपी दोनों ही नशे के आदी है। गुरूवार की रात नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ था जिससे गुस्साए आरोपी ने हत्या कर दी। 

Created On :   14 Nov 2021 8:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story