ग्वालियर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
ग्वालियर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्वालियर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। विकास के कार्यों में पैसे की कमी आडे नहीं आयेगी। जेसीमिल के श्रमिकों को उनके मकान का मालिकाना हक दिलाने का कार्य करने के साथ ही जेएएच अस्पताल में बायपास सर्जरी की सुविधा भी मुहैया कराई जायेगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में 129 करोड़ रूपए के विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही। ग्वालियर के इंटक मैदान पर विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह में भारत सरकार के कृषि, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया, क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वेदप्रकाश शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ग्वालियर के विकास के लिये शुरू किए जा रहे कार्यों का यह ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है। ग्वालियर का विकास तेजी से किया जायेगा। पूर्व सरकार के समय जो विकास की गति रूकी थी उसे अब और तेज गति से पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गाँव, गरीब और किसान के हित में सरकार तेजी के साथ कार्य कर रही है। हर गरीब को एक रूपए प्रतिकिलो के मान से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जायेगा। प्रदेश में 16 सितम्बर से 35 लाख परिवारों को एक रूपए प्रतिकिलो कीमत पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने हेतु खाद्यान्न पर्ची का वितरण किया जा रहा है। प्रदेश का कोई भी गरीब अनाज से वंचित नहीं रहेगा, यह सुनिश्चित किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ग्वालियर के जेसीमिल श्रमिकों को उनके मकान का मालिकाना हक मिले, इसके लिये सरकार कार्य करेगी। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की मांग पर जेएएच अस्पताल में बायपास सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने जनहित की जो भी योजनायें बंद की थीं हम उन सबको चालू कर जरूरतमंदों को उसका लाभ दिलायेंगे। ग्वालियर में विकास के साथ-साथ लोगों को रोजगार उपलब्ध हो, इसके लिये नए उद्योग लाने की दिशा में भी सार्थक प्रयास किए जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ग्वालियर को प्रद्युम्न सिंह तोमर के रूप में एक कर्मठ जनसेवक मिला है। इसका हम सबको गर्व होना चाहिए। श्री तोमर बिना किसी अपेक्षा के जनसेवा के कार्य में सदैव लगे रहते हैं। उनकी जनसेवा का अनुशरण अन्य जनप्रतिनिधियों को भी करना चाहिए। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर में विकास के कार्यों को तेजी के साथ पूर्ण करने के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान की पहचान विकास के रूप में ही है। मुख्यमंत्री द्वारा ग्वालियर-चंबल अंचल में विगत तीन दिवस के भ्रमण में लगभग डेढ़ हजार करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात हम सबको दी है। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश के विकास से देश के विकास को भी गति मिलेगी। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मिलकर प्रदेश के विकास को और तेजी से कर रहे हैं। आने वाले समय में ग्वालियर में विकास के और बड़े कार्य किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में 13 सालों में जो विकास के कार्य किए गए थे वह पिछले 50 सालों में भी नहीं हुए हैं। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी विकास और सेवा के कार्य में अपनी अलग पहचान बनाई है। श्री तोमर किसी भी भूमिका में रहे हों वे जनता की सेवा के लिये सदैव संघर्ष करते रहे हैं। वे अपने क्षेत्र के विकास के लिये कार्य करते रहें, उनको प्रदेश एवं केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिलता रहेगा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र को प्रद्युम्न सिंह तोमर के रूप में भाई, बच्चा और सच्चा सेवक मिल

Created On :   12 Sep 2020 9:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story