ग्वालियर: भाण्ड़ेर क्षेत्र के विकास में कोई कमीं नहीं आने दी जायेगी, बंद जनकल्याणकारी योजनायें पुनः शुरू होगीं - मुख्यमंत्री

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
ग्वालियर: भाण्ड़ेर क्षेत्र के विकास में कोई कमीं नहीं आने दी जायेगी, बंद जनकल्याणकारी योजनायें पुनः शुरू होगीं - मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। ग्वालियर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाण्ड़ेर क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। 15 माह के दौरान यहां जो कार्य पूर्ण नहीं हुए उन्हें प्रमुखता के साथ पूरा किया जायेगा। पूर्व सरकार ने जन कल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनायें जो बंद कर दी गई थी। उन्हें पुनः प्रारंभ किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को दतिया जिले के भाण्ड़ेर में कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित आमसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय, राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश सरकार के गृह, जेल एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी, सहकारिता मंत्री श्री अरविन्द भदौरिया के साथ 134 करोड़ 29 लाख की लागत के 179 निर्माण एवं विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस दौरान शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत हितग्राहियों को 94 लाख की सहायता प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाण्ड़ेर क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। भाण्ड़ेर क्षेत्र के लोगों के मान-सम्मान का भी पूरा ध्यान रखा जायेगा। 15 माह के दौरान जो विकास कार्य पूर्ण नहीं हुए है उन कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने जो हितग्राही मूलक एवं जन कल्याण की योजनायें बंद कर दी थी। उन्हें पुनः शुरू किया जायेगा। चाहे मुख्मयंत्री तीर्थ दर्शन योजना, मेद्यावी विद्यार्थी को लेपटॉप प्रदाय योजना, गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व दी जाने वाली 4 हजार रूपये की राशि एवं प्रसव के बाद पोषण आहार हेतु दी जाने वाली 16 हजार की राशि शामिल है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के बच्चों की मेडीकल, इंजीनियरिंग, आईआईटी में लगने वाली फीस की राशि भी राज्य सरकार द्वारा भरी जायेगी। इसके लिए गरीब विद्यार्थियों को चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं है। श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकारी नौकरी पर से प्रतिबंध समाप्त कर प्रदेश में शिक्षित बेरोजगारों से विभिन्न पदों पर भर्ती की जायेगी। 16 सितम्बर से गरीबों को मिलेगा एक रूपये किलो गेहूँ श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की धरती पर किसी भी गरीब को भूखा नहीं सोने दिया जायेगा। 16 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से पूरे प्रदेश के गरीबों को एक रूपये प्रति किलो के मान गेंहूँ देने का कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यहां भी 12 हजार परिवारों को लाभान्वित किया जायेगा। कोई भी गरीब परिवार खाद्यान प्राप्ति से वंचित न रहे। इसके लिए घर-घर जाकर लोगों को इसका लाभ दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाण्ड़ेर में विभिन्न अन्य योजनाओं के तहत् 13 हजार हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 सितम्बर को 20 लाख किसानों के खाते में 4 हजार करोड़ की राशि जमा कराई जायेगी। राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाण्ड़ेर क्षेत्र के विकास की जो रेखा खींची गई है उसे आगे बढ़ाया जायेगा। उन्होंने अपनी दादी राजमाता विजयराजे सिंधिया, पिता श्री माधवराव सिंधिया का उल्लेख करते हुए कहा कि भाण्ड़ेर क्षेत्र के लोगों से उनका राजनीतिक रिश्ता नहीं वल्कि एक परिवारिक रिशता रहा है। अंतिम सांस तक वह क्षेत्र की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गत माह बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि ऐसे व्यक्ति जो सरकार की रायल्टी देकर उत्खनन कर रहे है उनको संरक्षण दिया जायेगा। जबकि अवैध उत्खनन एवं परिवहनकर्ता करने वालों को जेल के अंदर भेजा जायेगा। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि दतिया के विकास की तर्ज पर भाण्ड़ेर का भी विकास किया जायेगा। जिससे भाण्ड़ेर भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने कहा कि प्रदेश में विकास के मसीहा के रूप में मुख्यमंत्री श्री चौहान तीन वर्षो के दौरान क्षेत्र में विकास की गंगा बहा देगे। भाण्ड़ेर भी अन्य स्थानों के समान विकास के मामले में आगे होगा। कार्यक्रम के शुरू में पूर्व विधायक श्रीमती रक्षा सिरौनिया ने क्षेत्र की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्षेत्र के लिए खुशी की बात है कि 134 करोड़ 29 लाख की लागत से विकास एवं निर्माण कार्यो की भाण्ड़ेर को सौगातें प्राप्त हुई है। पाँच हितग्राहियों को दी 94 लाख की सहायता मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजना पुनः शुरू होगीं।

Created On :   14 Sep 2020 11:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story