- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बुरहानपुर
- /
- बुरहानपुर: डाकमत पत्र से मतदान हेतु...
बुरहानपुर: डाकमत पत्र से मतदान हेतु नेपा क्लब ऑडिटोरियम में एक दिवसीय सुविधा केन्द्र 28 अक्टूबर को "नेपानगर विधानसभा उप निर्वाचन-2020 "
By - Aditya Upadhyaya |27 Oct 2020 4:20 AM GMT
बुरहानपुर: डाकमत पत्र से मतदान हेतु नेपा क्लब ऑडिटोरियम में एक दिवसीय सुविधा केन्द्र 28 अक्टूबर को "नेपानगर विधानसभा उप निर्वाचन-2020 "
डिजिटल डेस्क, बुरहानपुर। बुरहानपुर नेपानगर विधानसभा उप निर्वाचन हेतु मतदान दिनांक 3 नवम्बर, 2020 को निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलेट जारी किये गये है। डाकमत पत्र से मतदान का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों के लिए नेपा क्लब ऑडिटोरियम नेपानगर में दिनांक 28 अक्टूबर, 2020 को समय प्रातः10 बजे से शाम 5 बजे तक एक दिवसीय सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है। यह जानकारी रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र-179 नेपानगर सुश्री विशा माधवानी ने दी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होकर डाकमत पत्र से मतदान करना सुनिश्चित करें तथा कोई भी अधिकारी/कर्मचारी अपने मतदान से वंचित ना रहे।
Created On :   27 Oct 2020 7:52 AM GMT
Next Story