भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने प्रियंका से पूछा कि उमंग पर क्या कार्रवाई करेंगे? 

BJP state president Sharma asked Priyanka what action would be taken on Umang?
भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने प्रियंका से पूछा कि उमंग पर क्या कार्रवाई करेंगे? 
मध्य प्रदेश भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने प्रियंका से पूछा कि उमंग पर क्या कार्रवाई करेंगे? 

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राहुल गांधी की यात्रा में बुरहानपुर से बुधवार शाम को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हुई। इससे पहले भाजपा ने कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते कहा कि बेटी हूं लड़ सकती हूं अभियान आपने दिया। उमंग सिंघार पर क्यों कार्रवाई करेंगे? मध्य प्रदेश जानना चाहता है। 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए गए हुए है। उन्होंने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि प्रियंका गांधी जी बेटी है तो लड़ेगी, ये अभियान चला रहीं थीं। शर्मा ने कहा कि उमंग सिंघार कांग्रेस के विधायक है। वह गुजरात के चुनाव के सह प्रभारी हैं। उनके ऊपर कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री ने दुष्कर्म के आरोप नहीं लगाए। एफआईआर करवाई है। पुलिस उन्हें ढूंढ रही है

शर्मा ने पूछा कि इससे पहले एक बहन की हत्या कर दी गई उसको आत्महत्या में कन्वर्ट कर दिया गया। उस बहन के परिवार के लोग न्याय की गुहार कर रहे है। शर्मा ने कहा कि प्रियंका जी आपने बेटी है तो लड़ सकती है अभियान का जवा उमंग सिंघार को जेल भेज करे और कांग्रेस से हटा कर देंगी। यह मध्य प्रदेश की बेटियां आपसे पूछना चाहती है। शर्मा ने कहा कि प्रियंका जी मातृशक्ति आपसे पूछ रही है उमंग सिंघार के खिलाफ आप क्या कार्रवाई करेंगे। 

बता दें उमंग सिंघार की पत्नी ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में उमंग सिंघार अभी फरार है। कांग्रेस और सिंघार ने इसे प्रेशर पॉलिटिक्स बताया था। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि हम ना तो किसी को बचाते है ना फंसाते है। कानून अपना काम करता है। किसी ने बेटी ने एफआईआर कराई है तो पुलिस अपना काम करेंगी।

Created On :   23 Nov 2022 4:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story