बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में खत्म हो सकती है आरजेडी-कांग्रेस की बीच की खींचतान,तेजस्वी के सीएम कैंडिडेट का हो सकता है ऐलान

महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में खत्म हो सकती है आरजेडी-कांग्रेस की बीच की खींचतान,तेजस्वी के सीएम कैंडिडेट का हो सकता है ऐलान
मिली जानकारी के मुताबिक महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां होटल मौर्य में चल रही हैं, लेकिन पीसी के समय के बारे में ऑफिशियल कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे के विवाद की स्थिति क्लीयर हो जाएगी, साथ ही महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा। ये भी साफ हो जाएगा। महागठबंधन हर उस कमी को कम कर रहा है जिस पर सवाल उठ रहे है, कांग्रेस भी इसके लिए राजी होकर समर्थन कर रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन इंडिया में शामिल घटक दलों के बीच चली आ रही खींचतान आज खत्म हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव के सीएम पद के उम्मीदवार होने पर महागठबंधन में सहमति बन गई है। कांग्रेस नेतृत्व वाला महागठबंधन आज इस पर मुहर लगा सकता है। आज महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकती है, इसी में तेजस्वी के सीएम कैंडिडेट फेस होने की घोषणा हो सकती है। तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन 'चलो बिहार.. बदलें बिहार' का नारा देगा। महागठबंधन में सीएम चेहरें को लेकर अड़चन बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां होटल मौर्य में चल रही हैं, लेकिन पीसी के समय के बारे में ऑफिशियल कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे के विवाद की स्थिति क्लीयर हो जाएगी, साथ ही महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा। ये भी साफ हो जाएगा। महागठबंधन हर उस कमी को कम कर रहा है जिस पर सवाल उठ रहे है, कांग्रेस भी इसके लिए राजी होकर समर्थन कर रही है।

आपको बता दें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बुधवार को आरजेडी प्रमुख के आवास पर लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी से चर्चा हुई, जिसमें कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी मौजूद थे। आपको बता दें कई सीटों कांग्रेस और आरजेडी ने एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार खड़े किए, जिनमें करीब आधा दर्जन सीटों पर कांग्रेस -आरजेडी, चार सीटों पर भाकपा -कांग्रेस, और दो सीटों पर वीआईपी -आरजेडी शामिल हैं।

बिहार में दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग होगी, नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। आज 17 नवंबर को पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख है। दूसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर है।




Created On :   23 Oct 2025 9:17 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story