बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 'महागठबंधन के दल एक-दूसरे को नीचा दिखाते हैं', विपक्ष पर चिराग पासवान ने बोला तीखा हमला

महागठबंधन के दल एक-दूसरे को नीचा दिखाते हैं, विपक्ष पर चिराग पासवान ने बोला तीखा हमला

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य में सियासी दल के नेता एक के बाद एक कई चुनाव रैलियों को संबोधित करके वोटर्स को साधने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री औ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने बुधवार को खगड़िया जिले के गोगरी पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान हाई स्कूल के मैदान में आयोजित एनडीए की चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान एनडीए के कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान का मालाओं और नारों के साथ भव्य स्वागत किया। दरअसल, यह रैली एनडीए उम्मीदवार बाबूलाल शौर्य के पक्ष में आयोजित की गई थी। जो लोजपा (रामविलास) के टिकट से परबता विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

    चिराग ने लोजपा (आर) उम्मीदवार के समर्थन में की रैली

    जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने महागठबंधन के सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "महागठबंधन के दल एक-दूसरे को नीचा दिखाते हैं. उनके बीच अब एकजुटता नाम की भी कोई चीज नहीं बची है। वहीं, एनडीए के सभी साथी एकजुट होकर खड़े हैं। हमारा लक्ष्य बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट है।"

    इस दौरान चिराग ने बिहार की विकास यात्रा पर बल देते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने केंद्र और राज्य स्तर पर कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जो गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए वरदान साबित हुई हैं।

    महागठबंधन पर जमकर साधा निसाना

    इसके अलावा चिराग पासवान ने परबात विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से बाबूला शौर्य के पक्ष में वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा, "बाबूलाल शौर्य एनडीए के समर्पित सिपाही हैं। वे क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध हैं। खगड़िया जैसे जिलों में हमेशा से लोजपा का मजबूत आधार रहा है, और इस बार हम इसे और मजबूत बनाएंगे।"

    चिराग ने कहा कि विपक्ष केवल आलोचना करता है, लेकिन कोई समाधान नहीं देता। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना और किसान सम्मान निधि का जिक्र करते हुए कहा कि ये बिहार के हर घर तक पहुंच रही हैं।

    बता दें, बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होंगे। जबकि, दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होंगे। वहीं, 14 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे। एनडीए में शामिल चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अन्य प्रमुख दलों में से एक हैं।

    Created On :   23 Oct 2025 1:26 AM IST

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story