पुलिस हवलदार की हुई थी हत्या, मौसा बलदेव इंगले के खिलाफ अपराध दर्ज

Police constable was murdered, crime registered against Moussa Baldev Ingle
पुलिस हवलदार की हुई थी हत्या, मौसा बलदेव इंगले के खिलाफ अपराध दर्ज
अकोला  पुलिस हवलदार की हुई थी हत्या, मौसा बलदेव इंगले के खिलाफ अपराध दर्ज

डिजिटल डेस्क, अकोला। पुलिस मुख्यालय में तैनात पुलिस कर्मचारी विश्वास तायडे को चाय में जहर मिलाकर पिलाया गया था। जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई थी। अस्पताल में उपचार के दौरान 17 मई 2021 को मौत हो गई थी। मृतक के भाई की शिकायत तथा वैद्यकीय दस्तावेजों की जांच के पश्चात पुराना शहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्याओं की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। बता दें कि यह हत्या पारिवारीक कलह के चलते हुई थी, चाय में कौन सा विष मिलाया गया था जिसे पीने से मृतक की तबीयत बिगड़ गई थी ? यह पुलिस की जांच में उजागर होगा। विशेष बात यह रही कि पुलिस कर्मचारी ने स्वयं को जहर पिलाने की बात अपनी मां को भी बताई थी किंतु यह बात किसी को न बताने के लिए कहा था। बेटे की मौत का सदमा मां भी बर्दाश्त नहीं कर पाई व 46 दिनों के बाद वे भी चल बसी। यह कहा शिकायत में {पुराना शहर पुलिस थाने में नितेश श्रीरंग तायडे ने शिकायत दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि मृतक भाई पुलिस कर्मचारी विश्वास तायडे की दो बेटियां उनके घर पर ही रहती थी, पत्नी के चल रहे विवाद के दौरान वे विभक्त रहती थी। जिससे उनका भाई उनके घर भोजन कर सोने के लिए अपने घर गीता नगर जाया करते थे। 11 मई 2021 को वे मौसा बलदेव इंगले के घर गए थे जहां पर सोतेला मौसा संजय भिकाजी सावले भी बैठे थे जहां पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद को खत्म करने की बात कहते हुए बलदेव इंगले ने भाई को चाय पिलाई थी। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। 

कुछ समय के बाद बिगड़ी हालत 

मौसा के घर से अपने घर पहुंचते ही विश्वास तायडे की तबीयत बिगड़ने लगी थी। इस बात की जानकारी मिलते ही उन्हें उपचार के लिए डाक्टर को दिखाया था। दवाईयों के बावजूद भी उनकी तबीयत में किसी प्रकार का अंतर नहीं आ रहा था। जिससे उन्हें शहर के मल्टीस्पेलिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी विभिन्न प्रकार की जांच की गई थी। लेकिन उपचार में किसी प्रकार का फर्क दिखाई न देने पर दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान भाई की 17 मई 2021 को मौत हो गई थी। 

बेटे की मौत बर्दाश्त नहीं कर पाई थी मां 

पुलिस कर्मचारी विश्वास तायडे तथा उनकी मां के बीच प्रेम काफी प्रगाढ थे। मां अपने बेटे की मौत का गम बर्दाश्त नही कर पाई। तायडे की मौत 17 मई 2021 को सुबह 4 बजे के दौरान हुई थी। मां को बेटे की मौत का सदमा को इस कदर लगा कि उन्होंने 46 दिनों के भीतर ही दम तोड़ दिया।

मां को दी थी जानकारी 

तबीयत खराब होने के पांच दिनों बाद मृतक विश्वास तायडे 12 मई को अपनी मां से मुलाकात कर पूरी घटना की जांनकारी दी थी। उन्होंने मां के पास संदेह जताया था कि मौसा ने उन्हें किसी प्रकार का जहर चाय में दिया है। उन्हें अपने परिवार की तरक्की बर्दाश्त नहीं हो रही है। यह बात बाहर आने पर बेवजह विवाद बढ़ जायेगा जिससे यह बात किसी को न बताने का वादा उन्होंने मां से लिया था। इस बात का खुलासा मां ने अस्पताल में किया था।  

 

Created On :   1 Dec 2021 12:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story