उत्तर प्रदेश: तीन दिवसीय दौरे पर आज रायबरेली पहुंचेगीं प्रियंका, कार्यकर्ताओं को देंगी गुरूमंत्र

Raebareli: Priyanka Gandhi Wadra to hold workshop for Congress workers
उत्तर प्रदेश: तीन दिवसीय दौरे पर आज रायबरेली पहुंचेगीं प्रियंका, कार्यकर्ताओं को देंगी गुरूमंत्र
उत्तर प्रदेश: तीन दिवसीय दौरे पर आज रायबरेली पहुंचेगीं प्रियंका, कार्यकर्ताओं को देंगी गुरूमंत्र
हाईलाइट
  • प्रियंका
  • जनता से संवाद करने के लिए कार्यकर्ताओं को गुरूमंत्र देंगी
  • भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा

डिजिटल डेस्क, रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए रायबरेली पहुंचेगीं। उनकी मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जिला पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में लगाया जाना है, जिसमें कांग्रेस का सबसे ज्यादा फोकस "संवाद" पर रहेगा। इसमें बताया जाएगा कि कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं को जनता के बीच किस तरह प्रभावित किया जा सकता है।

प्रियंका देंगी गुरूमंत्र
सूत्रों के मुताबिक इस शिविर में भारतीय दर्शन, संस्कृति और राजनीतिक विचारधाराओं समेत कई मुद्दों से पार्टी जिला पदाधिकारियों को अवगत कराने का भी लक्ष्य है। दरअसल इन दिनों कांग्रेस की सबसे कमजोर कड़ी, लोगों से किए जाने वाले "संवाद" को माना जा रहा है। इसके अलावा साल 2020 में भी उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव होने हैं। बताया जा रहा है कि इन्हीं दो कारणों से प्रियंका पार्टी कार्यकर्ताओं को गुरूमंत्र देना चाहती हैं। बता दें कि इस शिविर का आयोजन इससे पहले 16-19 जनवरी के बीच किया जाना था, लेकिन प्रियंका की व्यस्तता के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

Created On :   20 Jan 2020 6:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story