रॉबर्ट वाड्रा ने मुंबा देवी मंदिर में किया दर्शन, बाहर निकले ही लगे मोदी -मोदी के नारे

Robert Vadra worship at Mumba Devi temple, Modi-Modi slogans began
रॉबर्ट वाड्रा ने मुंबा देवी मंदिर में किया दर्शन, बाहर निकले ही लगे मोदी -मोदी के नारे
रॉबर्ट वाड्रा ने मुंबा देवी मंदिर में किया दर्शन, बाहर निकले ही लगे मोदी -मोदी के नारे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने शुक्रवार को मुंबई के प्रसिद्ध मुंबा देवी मंदिर में दर्शन किए। वाड्रा जब मंदिर से बाहर निकले तो उनके सामने खड़ी भीड़ में से मोदी-मोदी के नारे सुनाई देने लगे। मोदी-मोदी के नारे लगाने वाले भाजपा समर्थक थे। भाजपा के एक समर्थक ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी चाहिए। मोदी देश के लिए अच्छे प्रधानमंत्री हो सकते हैं। समर्थक ने कहा कि हमें घोषणा देने के लिए किसी ने नहीं भेजा था। हम सड़क पर चल रहे थे वाड्रा को देखने पर यहां आ गए।

वहीं वाड्रा ने कहा कि मैं मुंबई में आध्यात्मिक दौरे पर आया हूं। मैं मुंबा देवी मंदिर में आकर खुश हुआ। मुझे यहां आने पर ताकत मिली है। मैं अपने परिवार के साथ दोबारा मंदिर में आऊंगा। वाड्रा राजनीति के सवाल पर बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि मैं मंदिर में राजनीति पर बात नहीं करूंगा। मैं राजनीति को इससे अलग रखता हूं। इससे पहले रॉबर्ट जैसे ही मंदिर से बाहर निकले। उन्हें देखने के लिए काफी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए भीड़ को रॉबर्ट की गाड़ी से दूर किया। इसके बाद उनका काफिला निकल सका। 

Created On :   10 May 2019 4:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story