महाराष्ट्र की अनुराधा पाटिल को साहित्य अकादमी पुरस्कार घोषित

Sahitya Akademi Award declared to Maharashtras Anuradha Patil
महाराष्ट्र की अनुराधा पाटिल को साहित्य अकादमी पुरस्कार घोषित
महाराष्ट्र की अनुराधा पाटिल को साहित्य अकादमी पुरस्कार घोषित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए साहित्य अकादमी ने बुधवार को वर्ष 2019 के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इनमें महाराष्ट्र की कवयित्री अनुराधा पाटील को उनके मराठी काव्य संग्रह ‘कदाचित अजूनही’ के लिए साहित्य अकादमी का पुरस्कार घोषित हुआ है।

साहित्य अकादमी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सचिव डॉ के श्रीनिवासराव ने बताया कि यह पुरस्कार कुल 23 क्षेत्रीय भाषाओं के लेखकों को दिए गए है, जिनमें सात कविता संग्रह, चार उपन्यास, छह कहानी संग्रह, तीन निबंध संग्रह, एक-एक कथेतर गद्य, आत्मकथा और जीवनी शामिल है। अकादमी के अध्यक्ष चंद्रशेखर कम्बार की अध्यक्षता में निर्णायक समिति ने इन पुरस्कारों को मंजूरी दी है।

उन्होंने बताया कि तीन सदस्यों वाली ज्यूरी की सिफारिशों के आधार पर हर भाषा में किताबे चुनी गई थी। यह पुरस्कार 1 जनवरी 2013 से 31 दिसंबर 2017 के दौरान पहली बार प्रकाशित पुस्तकों पर दिया गया है। विजेताओं को आगामी 25 फरवरी 2020 को यहां आयोजित एक समारोह में पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे। कवयित्रि अनुराधा पाटील पिछले 40 साल से कविता लिख रही है। पाटील के ‘दिगंत’, ‘दिवसेंदिवस’, ‘तरीही’ और ‘वाळूच्या पत्रात मांडलेला खेळ’ आदि कविता संग्रह प्रसिद्ध है। 
 

Created On :   18 Dec 2019 2:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story