फांसी लगाने से गंभीर महिला ने अस्पताल से छलांग लगाने की कोशिश

Serious woman tried to jump from the hospital by hanging
फांसी लगाने से गंभीर महिला ने अस्पताल से छलांग लगाने की कोशिश
छिंदवाड़ा फांसी लगाने से गंभीर महिला ने अस्पताल से छलांग लगाने की कोशिश

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। उमरेठ के कन्हरगांव में मंगलवार सुबह आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला ने जिला अस्पताल की पांचवी मंजिल से भी कूदने का प्रयास किया। मौके मौजूद लोगों की मदद से महिला को बचाया गया। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
कन्हरगांव चौकी प्रभारी प्रकाश सनोडिया ने बताया कि थाने के पास रहने वाला चौधरी परिवार मूलत: कोलकाता का रहने वाला है। कौशिश चौधरी इसी गांव में करीब १०-१२ साल से लोगों के उपचार का काम करता है। मंगलवार सुबह ७ बजे करीब दंपति के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी वेतिका चौधरी (३०) ने फांसी लगाने का प्रयास किया था। पूछताछ में सामने आया है कि महिला को शक है कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है। इसी बात पर आय दिन दोनों के बीच विवाद होता था। सोमवार-मंगलवार की रात इसी बात पर हुए विवाद के चलते पति ने मारपीट की थी। सुबह ७ बजे करीब वेतिका ने फांसी लगाना का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। कुछ देर बाद महिला ने अस्पताल की पांचवी मंजिल से छलांग लगाने की कोशिश की थी। हालांकि इसे बचा लिया गया। पुलिस ने पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

Created On :   17 Aug 2022 10:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story