गद्दे में लगी आग, दिव्यांग जिंदा जला, देहात थाना क्षेत्र के सर्वोत्तम नगर की घटना

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
गद्दे में लगी आग, दिव्यांग जिंदा जला, देहात थाना क्षेत्र के सर्वोत्तम नगर की घटना



डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र के सर्वोत्तम नगर में गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां छत पर सो रहे एक दिव्यांग के बिस्तर में अचानक आग लग गई। आग में बुरी तरह से झुलसे दिव्यांग की मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
थाना प्रभारी महेन्द्र भगत ने बताया कि सर्वोत्तम नगर निवासी 40 वर्षीय सतीश पिता स्व.विपिन वर्मा एक पैर से दिव्यांग था। माता-पिता की मृत्यु के बाद से वह अकेला रहता था। गुरुवार रात छत पर सोते वक्त उसके गद्दे में आग लगने से वह आग की चपेट में आ गया। इस वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सतीश को शराब और सिगरेट पीने का शौक था। संभवत: घटना वाली रात नशे में सतीश ने बिस्तर पर ही सिगरेट पी होगी और जलती सिगरेट गद्दे में गिर गई। सतीश ने ध्यान नहीं दिया और आग भभक गई। जिसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
छत पर टहल रहे लोगों ने आग देखकर दी सूचना-
थाना प्रभारी महेन्द्र भगत के मुताबिक सतीश अपने घर की छत पर सोता था। घटना वाली रात सतीश के आसपास के रहवासी अपने घर की छत पर टहल रहे थे। इस दौरान उनकी नजर सतीश के घर की छत पर लगी आग पर पड़ी। लोगों ने मदद के लिए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तक सतीश की मौत हो चुकी थी।

Created On :   2 May 2021 12:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story