जम्मू-कश्मीर: नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद

Soldier martyred in Pakistans firing on the Line of Control
जम्मू-कश्मीर: नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर: नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद
हाईलाइट
  • नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में जवान शहीद

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की गोलीबारी में शुक्रवार को एक सैनिक शहीद हो गया। रक्षा सूत्रों ने बताया, सेना के हवलदार एस गुरुंग पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

पाकिस्तान ने रात करीब 12.30 गोलीबारी की।पाकिस्तान इस साल की शुरुआत से ही नियंत्रण रेखा पर द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए आए दिन गोलीबारी करता रहा है। इस साल अब तक पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा और जम्मू एवं कश्मीर के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 2,400 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा चुका है।

 

Created On :   10 July 2020 5:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story