फसलाें पर करपा वायरस का आक्रमण, खेत में खड़ी प्याज की फसल जली- मदद की गुहार

Virus attack on crops, onion crop standing in the field burnt - plea for help
फसलाें पर करपा वायरस का आक्रमण, खेत में खड़ी प्याज की फसल जली- मदद की गुहार
भारी संकट फसलाें पर करपा वायरस का आक्रमण, खेत में खड़ी प्याज की फसल जली- मदद की गुहार

डि़जिटल डेस्क, कमलकिशोर भगत, अकोट। बढ़ती महंगाई, सर पर कर्ज का पहाड़, इस में परिवार के पालनपोषण की जिम्मेदारी, ऐसे संकटों के बीच प्यास की फसल ने भी धोका दे दिया। मुंडगांव परिसर के किसान प्राकृतिक आपदा के चलते भारी संकट में फंस गए है। इस परिसर के कई खेतों में प्याज की फसल पर करपा वायरस ने आक्रमन किया है। जिस से प्याज की फसल खेत ही में ही जल गई है। अब संकट से घीरे यह किसान सरकार से मदद की गुहार लगा रहे है। अकोट तहसील के मुंडगांव  परिसर के प्याज उत्पादक किसान नये संकट से परेशान है। इस संकट के बारे में पड़ताल करने के लिए मुंडगांव के किसान घनश्याम मधूकर येवतकार के खेत का जायजा लिया गया. पता चला की उनके पास एक हेक्टर खेती है। उन्होने  सेवा सहकारी सोसायटी का ऋण लेकर प्याज की बुआई की। इस फसल के उत्पादन पर खरीप में खेत की बुआई और परिवार का पालनपोषण निर्भर था। लेकिन हाय रे किस्मत ? यहां भी किसान को संकट ने घेर लिया। प्याज की फसल पर करपा वायरसने हल्लाबोल किया। जिस से पूरी फसल जल गई है। लगबग डेढ़ लाख रूपए का लागत खर्च भी मिटटी में मिल गया। इस संकट से उभरने का अब कोई विकल्प किसान घरश्याम येवतकर के पास नही बचा है।

खेत में भेड़ बकरियां चराई

प्याज की फसल पूरी तरह से चौपट होने के पश्चात किसान घनश्याम येवतकार ने खेत में आखिरकार भेड़ बकरियों को चराने के लिए छोड़ दिया। उन्होने कर्जा निकालकर, पेट काटकर, खुन- पसीना बहाकर प्याज की बुआई की लेकिन एक ही क्षण में उनका सारा सपना चुर चुर हो गया। खेत में जली हुई प्याज की फसल में भेड़ बकरियों को छोड़ने की नौबत इस किसान पर आई।

करपा वायरस की चपेट में कई किसान
मुंडगांव में कई किसानों को करपा वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया। मुंडगांव के किसान विजय कडोने, दिपक राठी, संजय खोकले, कैलास थोटे, विनोद घाटोन, भास्कर आकोते, प्रमोद गणोरकार, गजानन चिंचोलकर, शे. मन्सुर  आदि किसान पुत्र इस संकट के घेरे में आ गए है। इस तरह कई किसानों को करपा वायरस ने बरबाद किया है। सरकार इस पर कुछ हल निकाले, ऐसी मांग किसान कर रहे है।
 

 

 


 

Created On :   16 May 2022 12:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story