महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Woman commits suicide by hanging
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
आर्वी महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, आर्वी| समीपस्थ राष्ट्रसंत तुकड़ोजी वार्ड परिसर में महिला ने घर के बेडरूम में स्थित पंखे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार 29 दिसंबर को दोपहर डेढ़ बजे के दौरान घटी। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है। महिला यह घर में काम करती थी। पति की नजी नौकरी होने से वह महीने में 2 या 3 दिन बाद आता था। बुधवार 29 दिसंबर को सुबह ससुर जिलाधिकारी कार्यालय वर्धा में ऑफिस के काम से गया था। दोपहर 12 बजे घर आने के लिए निकला। आर्वी की ओर आते समय दोपहर डेढ़ बजे के दौरान पत्नी का फोन आया और बताया कि, महिला अश्विनी ने स्वयं को रूम में बंद कर लिया है और दरवाजा नहीं खोल रही है। दोपहर 2.30 बजे घर पहुंचने पर बहू अश्विनी ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। जिसके चलते पड़ोसियों को आवाज दी। जिसके बाद दरवाजा नहीं खोलने पर दरवाजे को धक्का देकर खोला गया। अंदर जाकर देखने पर बहू अश्विनी ने दुपट्टे से पंखे को बांधकर फांसी लगा थी। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। 

अस्पताल में भर्ती युवक की मौत

उधर सेलू में संदेह के आधार पर भर्ती किए गए झड़सी निवासी युवक की सावंगी अस्पताल में दो दिन के इलाज के बाद मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर 3 बजे घटी। गांव में शोकाकुल का माहौल दिखाई दिया। मृतक अविनाश जुनघरे (45) को बेहोशी की हालत में तीन दिन पहले सेवाग्राम अस्पताल में भर्ती किया था, लेकिन उसके सिर पर मार होने से व कोमा में होने के चलते उसे सावंगी के अस्पताल में भर्ती किया गया। तीन दिन के इलाज के बाद डॉक्टर को सफलता नहीं मिली। गुुरुवार दोपहर 3 बजे अविनाश जुनघरे की मौत हो गई। 

Created On :   31 Dec 2021 1:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story