मालवाहक टैम्पो की चपेट में महिला मृत, पति गंभीर

Woman dead in the grip of cargo tempo, husband serious
मालवाहक टैम्पो की चपेट में महिला मृत, पति गंभीर
हादसा मालवाहक टैम्पो की चपेट में महिला मृत, पति गंभीर

डिजिटल डेस्क, देऊलगांव राजा। जालना महामार्ग पर धोत्रा नंदई फाटे पर तेज रफ्तार आ रहे मालवाहक टैम्पो क्रमांक एमएच १४ जेएल ३५३३ ने दुपहिया क्रमांक एमएच २८ एम १९०४ सीडी डिलक्स से टकराने से हुई दुर्घटना में दुपहिया सवार रख्माबाई नानाभाऊ बनसोडे (६५) इस महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हुई। इस दुर्घटना में महिला के पति नानाभाऊ बनसोडे निवासी धोत्रा नंदई गंभीर रूप से घायल होने की घटना बुधवार ९ फरवरी की सुबह १० बजे के दौरान घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धोत्रा नंदई से पति-पत्नी एक रिश्तेदार की रक्षा विसर्जन के लिए मलकापुर पांग्रा जा रहे थे। इसी समय पुणे से चिखली जा रहे मालवाहक टैम्पो का नियंत्रण छूटने से टैम्पो दुपहिया के पीछे से टकराया। इस दुर्घटना में रख्माबाई की घटनास्थल पर ही मृत्यु हुई तथा पति नानाभाऊ गंभीर रूप से घायल हुए। उन पर देऊलगांव मही ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार हेतु दाखिल किया, किंतु हालत गंभीर होने से उन्हें जालना के अस्पताल में रेफर किया गया है। मामले की जांच अंढेरा पुलिस कर रही है।

Created On :   11 Feb 2022 4:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story