मामूली विवाद में मजदूर की हत्या, हिरासत में 2 आरोपी

Worker killed in minor dispute, 2 accused in custody
मामूली विवाद में मजदूर की हत्या, हिरासत में 2 आरोपी
चिखली मामूली विवाद में मजदूर की हत्या, हिरासत में 2 आरोपी

डिजिटल डेस्क, चिखली. जालना मार्ग पर स्थित कामगार कल्याण विभाग अंतर्गत मजदूरों का भोजन तैयार करनेवाली मिड डे मिल कंपनी में मुकादम व सुपरवायझर का एक मजदूर के साथ मामूली कारण से विवाद हुआ। किंतु, यह विवाद मिट गया। कुछ समय पश्चात यही विवाद फिर से शुरू हुआ। इसमे मुकादम व सुपरवायझर ने मजदूर के साथ मारपीट की। इसमे मजदूर की मृत्यु हुई। यह घटना १६ अगस्त की सुबह ४ बजे दरमियान उजागर हुई। इस मामले में दोनो आरोपियों के खिलाफ चिखली पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जालना मार्ग पर जस्ट किचन कंपनी है। इसमे कामगार कल्याण विभाग अंतर्गत मजदूरों के लिए भोजन तैयार किए जाते है। इस जगह पर प्रांतीय मजदूर है। १६ अगस्त को मुहम्मद हुसेन मुहम्मद नरवे जमाल (३४) वर्ष निवासी बान्नो पश्चिम बंगाल यह मजदूर काम पर था। सुपरवायझर मुन्नाभाई उर्फ मुहम्मद मुज्जमल शेख (४२) निवासी झेंडापुर तहसील बिरपुर जिला भागापुर बिहार व मुकादम हसमुख उर्फ मुहम्मद इमदादुल लष्कर(३२) लिलबगान तहसील हजई जि. नावगांव आसाम के साथ मामूली कारण से मुहम्मद हुसेन का विवाद हुआ। यह विवाद मिटने पश्चात फिर से विवाद शुरू हुआ। इसमे मुकदम व सुपरवायझर ने मुहम्मद हुसेन के साथ मारपीट की। इस मारपीट में वह घायल हुआ। उसे कुछ मजदूरो ने ग्रामीण अस्पताल में दाखिल करने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित किया। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही थानेदार अशोक लांडे ने घटनास्थल पहुंचकर दोनो आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा ३०२, ३४ के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अधिक जांच थानेदार अशोक लांडे के मार्गदर्शन में पीएसआय सचिन चव्हाण व पुना गजानन काकड कर रहे है।

Created On :   18 Aug 2022 12:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story