धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार रामनगर थाने में दर्ज हैं १७ अपराध
By - Ankita Rai |12 July 2022 6:38 AM GMT
सतना धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार रामनगर थाने में दर्ज हैं १७ अपराध
डिजिटल डेस्क, सतना। रामनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के नौगांव में धारदार हथियार लेकर घूम रहे आरोपी रामजी सिंह परमार पिता शिवमोहन सिंह परमार (38) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ २५(२) आम्र्स एक्ट के तहत कायमी कर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ रामनगर थाने में पहले से १७ अपराध दर्ज हैं। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि आरोपी रामजी सिंह गांव धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा रहा था, तभी मुखबिर से सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन भागने में सफल नहीं हुआ।
Created On :   12 July 2022 12:07 PM GMT
Tags
Next Story