Pandhurna news: गरबा महोत्सव में छिंदवाड़ा जिले के सांसद और अभिनेत्री सायली भगत ने की शिरकत

गरबा महोत्सव  में छिंदवाड़ा जिले के सांसद और अभिनेत्री सायली भगत ने की शिरकत
आकर्षण का केंद्र रहा गरबा महोत्सव

डिजिटल न्यूज़ पांढुर्णा

आदित्य क्लब पांढुर्णा द्वारा आयोजित राज गरबा महोत्सव के पांचवें और अंतिम दिन आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन में छिंदवाड़ा जिले के सांसद और अभिनेत्री सायली भगत शामिल हुईं। आदित्य क्लब ग्राउंड पर पिछले सात वर्षों से लगातार रास गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी पांच दिनों तक चले आयोजन में गरबा की प्रस्तुतियों के साथ उत्सव का माहौल बना रहा।

सांसद विवेक साहू ने कहा कि आदित्य क्लब द्वारा रास गरबा महोत्सव के माध्यम से शहर में गरबा और सांस्कृतिक आयोजनों की परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। आयोजन के पांचवें और अंतिम दिन अतिथियों की मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि संस्था के लिए लगातार सात वर्षों से राज गरबा महोत्सव का आयोजन करना गौरव की बात है। ऐसे आयोजन शहर के लोगों को एक मंच पर लाने और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करते हैं।

सायली भगत का किया स्वागत

कार्यक्रम में शामिल अभिनेत्री सायली भगत का स्वागत आदित्य क्लब के उज्ज्वल सिंह चौहान और प्रवीण सिंह चौहान ने किया। इस दौरान आयोजन से जुड़े सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े सहित सामाजिक कार्यकर्ता, शहर के नागरिक और अधिकारीगण उपस्थित रहे। पांच दिनों तक चले राज गरबा महोत्सव का समापन उत्सवी माहौल में हुआ।

Created On :   19 Oct 2026 1:28 PM IST

Tags

Next Story