- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पांढुर्ना
- /
- मरकावाड़ा की तुलसी ने जीता मिस भोपाल...
Pandhurna news: मरकावाड़ा की तुलसी ने जीता मिस भोपाल ग्लेम-2026 का खिताब

डिजिटल न्यूज पांढुर्ना
ग्राम मरकावाड़ा में पली-बढ़ी तुलसी प्रकाश देशमुख ने मिस भोपाल ग्लेम-2026 का खिताब जीतकर पांढुर्ना जिले को गौरवान्वित किया है। भोपाल में एनसीएफआई द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के फाईनल राउंड में 11 पुरूष और 28 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में इंडियन ब्राइडल, वेस्टर्न ड्रेस, परफाॅर्मेंस और रेड कार्पेट ड्रेस के चार राउंड हुए। सवाल-जवाब के सत्र में भी प्रतिभागियों की प्रतिभा परखी गई। निर्णायकों ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया। किसान प्रकाश देशमुख और गृहणी प्रमिला देशमुख की बेटी तुलसी भोपाल में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई के साथ माॅडलिंग के क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। कार्यक्रम के फिनाले में हरिओम जाटिया मुख्य अतिथि रहे। निर्णायक मंडल में शो डायरेक्टर जहीर खान सहित प्रियंका नंदा, नावेद खान, सपना सिंह परमार, प्रवीण श्रीवास्तव, तृषा सक्सेना और पूर्वा बिसेन शामिल रहे। आयोजकों के अनुसार युवाओं को माॅडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करने यह आयोजन किया गया।
Created On :   13 Oct 2026 4:00 PM IST












