- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पांढुर्ना में आधी रात हथियारबंद...
MP News: पांढुर्ना में आधी रात हथियारबंद डकैतों का धावा, विनय ज्वेलर्स में एक घंटे तक लूटपाट, बुजुर्ग संचालक पर रॉड से हमला

डिजिटल डेस्क पांढुर्ना। बीती रात शहर के गुजरी चौक क्षेत्र में स्थित विनय ज्वेलर्स में बड़ी डकैती हुई। यहां रात करीब डेढ़ बजे से ढाई बजे तक पांच से अधिक हथियारों से लैस डकैतों ने बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, विनय ज्वेलर्स के पछतर वर्षीय संचालक राजेश गोविंद राव खरवड़े दुकान के नीचे बने मकान के हिस्से में सो रहे थे। जबकि उनका बेटा विनय और बहू पहले मंजिल में बने मकान पर सो रहे थे।
यह भी पढ़े -छोटे कारोबारियों को मिली बड़ी राहत, जीएसटी जुर्माना 25,000 से घटाकर 10,000 रुपए किया, ये बड़े बदलाव भी हुए
रात करीब पौने दो बजे डकेतों ने विनय ज्वेलर्स का छोटा शटर तोड़कर डकैती शुरू की। दुकान से आवाज आने पर 75 वर्षीय राजेश खरवड़े उठ गए। उन्होंने घटना का विरोध किया तो उनके सर पर डकैतों ने राड से हमला किया। इसके बावजूद उन्होंने एक डकैत को पकड़ने का प्रयास किया। दूसरी ओर डकैतों ने विनय ज्वेलर्स के डिस्प्ले में रखे चांदी के आभूषण सहित ड्रावर में रखें कई तरह के आभूषणों पर हाथ साफ किया।
हालांकि सुबह तक इस बात की विस्तृत जानकारी नहीं मिली कि यह डकैती कितने रुपए की है।
ओपन हार्ट सर्जरी के बाद भी वृद्ध संचालक ने किया संघर्ष....... विनय ज्वेलर्स के संचालक राजेश खरवड़े की ओपन हार्ट सर्जरी हुई है। इसके बावजूद उन्होंने डकैतों का डटकर सामना किया। एक डकैत को पकड़ने में सफलता भी पा ली थी।परंतु दूसरे डकैतों ने उन पर राड से हमला कर दिया। फिलहाल उन्हें गंभीर अवस्था में नागपुर भेजा गया। जहां वे आईसीयू में भर्ती है।
पुलिस गश्त पर उठे सवाल..... विनय ज्वेलर्स में डकैती के बाद गुजरी बाजार के लोगों का आक्रोश पुलिस के प्रति दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि यहां बीते पचास सालों से पुलिस का पॉइंट लगता रहा है।परंतु बीते कई दिनों से पुलिस गुजरी बाजार में नजर नहीं आती। जिसके कारण भी इतनी बड़ी घटना शहर के बीचो-बीच घटित हुई है। लोगों ने गुजरी बाजार क्षेत्र में पुलिस का गश्त पॉइंट लगाने की मांग की है।
यह भी पढ़े -गांधी जयंती पर ग्रेनो के औद्योगिक सेक्टरों में चला विशेष स्वच्छता अभियान, कूड़ा फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना
इनका कहना..
विनय ज्वेलर्स में हुई घटना में प्रोफेशनल लोग नजर आ रहे हैं। पुलिस ने चारों ओर घेराबंदी कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
अमित दानी
टी आई पांढुर्ना।
Created On :   10 Oct 2026 9:17 AM IST












