- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पांढुर्ना
- /
- अमृत भारत ट्रेन का पांढुर्णा में...
Pandhurna News: अमृत भारत ट्रेन का पांढुर्णा में ट्रायल स्टॉपेज, प्रयागराज और चार्लापल्ली के लिए मिलेगी सुविधा

डिजिटल डेस्क,पांढुर्णा। पांढुर्णा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज और चार्लापल्ली के बीच चलने वाली अमृत भारत स्पेशल ट्रेन को ट्रायल स्टॉपेज मिला है। ट्रेन नंबर 04121 प्रयागराज से चार्लापल्ली और 04122 चार्लापल्ली से प्रयागराज के बीच संचालित होगी। इस ठहराव से पांढुर्णा सहित आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की ओर आवागमन में सुविधा मिलेगी। ट्रेन के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार प्रयागराज से आने वाली ट्रेन मंगलवार सुबह तथा वापसी की ट्रेन बुधवार सुबह पांढुर्णा स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04121 प्रयागराज जंक्शन से सोमवार शाम 6 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह 6:48 बजे पांढुर्णा पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद सुबह 6:50 बजे नागपुर की ओर रवाना होगी। यह ट्रेन सतना, जबलपुर, इटारसी और बैतूल होते हुए पांढुर्णा पहुंचेगी। इसके बाद नागपुर, सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिरियाल और काजीपेट होते हुए मंगलवार शाम 6:35 बजे चार्लापल्ली पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04122 चार्लापल्ली से मंगलवार रात 9:35 बजे रवाना होकर बुधवार सुबह 7:55 बजे पांढुर्णा पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद सुबह 7:57 बजे बैतूल और इटारसी की ओर रवाना होगी। ट्रेन जबलपुर, सतना और मानिकपुर होते हुए बुधवार रात 10:10 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन करीब 1474 किलोमीटर का सफर तय करती है। पांढुर्णा में ट्रायल स्टॉपेज मिलने से यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक और विकल्प उपलब्ध है।
Created On :   9 Oct 2026 7:06 PM IST












