पांढुर्ना न्यूज: सी एम बोले पांढुर्णा प्रदेश का पहला जिला.

तीन घंटे देरी से पहुंचे सीएम वृद्धजनों का किया सत्कार,योजना समिति में पांढुर्णा विकास पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पांढुर्ना ।

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पांढुरना जिले में निर्धारित कार्यक्रम से लगभग तीन घंटे देरी से पहुंचे। स्थानीय सांदीपनि स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने वृद्ध जनों का सत्कार किया। इस अवसर पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विभागों ने अपने क्रियाकलापों की प्रदर्शनी की। जिला योजना समिति की बैठक में सीएम ने कहा कि वैसे तो पांढुर्ना 55 वा जिला है, परंतु महाराष्ट्र के छोर से गिनती शुरू की जाए तो पांढुर्ना पहला जिला है। मेरा प्रयास रहेगा कि इसके अधो संरचना निर्माण में कोई कमी नहीं रहे। सीएम के इस दौरे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और किसान संगठन के लोगों ने मिलकर किसानों की समस्याएं भी बताई। उन्होंने कहा कि किसने के मदद के लिए प्रदेश सरकार सदैव तत्पर है उनका प्रयास रहेगा की विषम परिस्थितियों में किसानो तरह किसानों की मदद की जाए। इस दौरान सांसद विवेक बंटी साहू विधायक निलेश उइके,विजय चौरे नपा अध्यक्ष संदीप घाटोड़े,जिला कलेक्टर नीरज वशिष्ठ सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


Created On :   4 Oct 2026 2:19 PM IST

Tags

Next Story