रेलवे अंडरब्रिज निर्माण: नपाध्यक्ष ने किया मौका निरीक्षण, निर्माण संबंधी तकनीकी जानकारी लीं

नपाध्यक्ष ने किया मौका निरीक्षण, निर्माण संबंधी तकनीकी जानकारी लीं
पहले चरण में अंडरब्रिज निर्माण कार्य होने से ट्रैफिक डायवर्सन में मदद मिलेगी।

डिजिटल डेस्क,पांढुर्ना। अमरावती रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण परियोजना के अंतर्गत अंडरब्रिज निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। परियोजना के पहले चरण में शुरू हुए अंडरब्रिज निर्माण से रेलवे फाटक बंद रहने से होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।

निर्माण कार्य की शुरूआत के दूसरे दिन भी संबंधित निर्माण एजेंसी निर्माण स्थल का समतलीकरण और आवश्यक खुदाई कार्य किया। कार्य के निरीक्षण को लेकर नपाध्यक्ष संदीप घाटोड़े ने मौके पर पहुंचकर अंडरब्रिज निर्माण संबंधी गतिविधियों का अवलोकन किया।

इस दौरान नपाध्यक्ष संदीप घाटोड़े, जवाहर वार्ड के पार्षद दुर्गेश उईके और भाजपा नेता पंकज नाईक ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों और तकनीकी टीम से अंडरब्रिज निर्माण की जानकारी लीं। नपाध्यक्ष संदीप घाटोड़े ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों के निरंतर प्रयासों से ओवरब्रिज निर्माण परियोजना की शुरूआत हुई है।

जिसमें पहले चरण में अंडरब्रिज निर्माण कार्य होने से ट्रैफिक डायवर्सन में मदद मिलेगी। पार्षद दुर्गेश उईके ने बताया कि वर्तमान में रेलवे फाटक बंद होने के दौरान अमरावती रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Created On :   2 Oct 2026 8:32 PM IST

Tags

Next Story