पांढुर्ना न्यूज: अच्छी खबरः रेलवे अंडरब्रिज का काम शुरू

अच्छी खबरः रेलवे अंडरब्रिज का काम शुरू
ओवरब्रिज निर्माण से पहले अंडरब्रिज होगा तैयार, ट्रैफिक डायवर्ट होने के बाद शुरू होगा मुख्य काम

डिजिटल न्यूज पांढुर्ना. पांढुर्ना शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। अमरावती रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजना ने गुरूवार से गति पकड़ लीं। परियोजना के पहले चरण में रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। ओवरब्रिज निर्माण से पहले अंडरब्रिज को तैयार किया जाएगा। इसके पूरा होने के बाद अमरावती रोड के यातायात को अंडरब्रिज के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मुख्य गतिविधियां शुरू हो सकेंगी।

गुरूवार को जेसीबी की मदद से अंडरब्रिज निर्माण स्थल का समतलीकरण किया गया। अमरावती रोड पर मौजूद रेलवे फाटक से करीब 10 फीट की दूरी से अंडरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। निर्माण स्थल पर काम कर रहे कर्मचारियों के अनुसार अंडरब्रिज का निर्माण रेल यातायात को बाधित किए बिना किया जाएगा। अंडरब्रिज तैयार होने के बाद अमरावती रोड से गुजरने वाले वाहनों को इसके माध्यम से निकाला जाएगा। इससे रेलवे क्राॅसिंग पर फाटक बंद होने के दौरान लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। अंडरब्रिज बनने के बाद ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र में आगे का काम किया जा सकेगा।


Created On :   1 Oct 2026 6:06 PM IST

Tags

Next Story