Pandhurna news: विधायक ने निकालीं भव्य चुनरी यात्रा, मंदिरों व पंडालों में पूजन कर अर्पित कीं चुनरी

विधायक ने निकालीं भव्य चुनरी यात्रा, मंदिरों व पंडालों में पूजन कर अर्पित कीं चुनरी

डिजिटल न्यूज पांढुर्ना

क्षेत्रीय विधायक नीलेश उईके ने नवरात्रि पर्व की पंचमी पर पांढुर्ना में भव्य चुनरी यात्रा निकालीं। यह यात्रा रेलवे स्टेशन रोड स्थित पवनसुत दुर्गा माता मंदिर से प्रारंभ हुई। जिसमें श्रद्धालुओं के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। विधायक और श्रद्धालुओं ने मातारानी को चुनरी अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कीं।यात्रा दुर्गा माता मंदिर से प्रारंभ होकर नवदुर्गा मंडल तीन शेर चौक, पुलिस थाना, गुजराती मोहल्ला, अंबिका चौक, पंचशील चौक, संतोषी माता वार्ड, शंकर नगर, जलाराम वार्ड, वसई वार्ड, पेवठा वार्ड, जयस्तंभ चौक, ऋषि नगर, भोपाल रोड, संत जगनाडे़ भवन, टेकड़ी वार्ड हनुमान मंदिर, गुजरी चौक, भवानी माता मंदिर, भवानी वार्ड, अंबा वार्ड, चंडी माता मंदिर और हनुमंत वार्ड सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकलीं। विधायक ने मातारानी के पूजन के साथ ही चुनरी अर्पित कीं। यात्रा के दौरान मातारानी के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। विधायक नीलेश उईके ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं, मातारानी मंडलों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के आभार जताया।

Created On :   17 Oct 2026 2:47 PM IST

Tags

Next Story