Pandhurna News: नेशनल हाईवे पर आमने-सामने टकराई बस और कार, कार के परखच्चे उड़े

नेशनल हाईवे पर आमने-सामने टकराई बस और कार, कार के परखच्चे उड़े
दुर्घटना के दौरान बस के रांग साईड से आने की बात सामने आई है।

डिजिटल डेस्क,पांढुर्ना। नेशनल हाईवे पर ग्राम राजना के समीप मंगलवार की दोपहर में बस और कार आमने-सामने से टकरा गई। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। जिसमें कार का इंजिन, बैटरी आदि मौके पर बिखर गए। वहीं बस का भी कंडक्टर साईड वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ।

बताया जा रहा है कि बस क्रमांक बीआर01पीएस0919 नागपुर की ओर जा रही थी। वहीं इसी दौरान नागपुर की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी12बीडब्ल्यू0987 की बस से आमने-सामने जोरदार टक्कर मार दीं।

जिसमें कार सवार पांच लोग घायल हुए। वहीं बस के यात्रियों को चोटें नही आई। दुर्घटना के दौरान बस के रांग साईड से आने की बात सामने आई है।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना पर बड़चिचोली पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालीं। दोनों वाहनों को हाईवे से हटाकर आवागमन सुचारू किया गया।

Created On :   21 July 2026 2:40 PM IST

Tags

Next Story