Pandhurna news: नेशनल हाईवे पर खड़े क्रूजर वाहन से टकराया पार्सल वाहन, चालक घायल

नेशनल हाईवे पर खड़े क्रूजर वाहन से टकराया पार्सल वाहन, चालक घायल

डिजिटल न्यूज पांढुर्ना

नेशनल हाईवे पर ग्राम हिवरा सेनाडवार के समीप सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें पार्सल वाहन हाईवे पर क्रूजर वाहन से जाकर टकराया गया। दुर्घटना में पार्सल वाहन के चालक को चोटें आई। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह पार्सल वाहन भोपाल से नागपुर की ओर जाते समय हाईवे पर खड़े क्रूजर वाहन क्रमांक एमपी28बीडी1297 से टकरा गया। दुर्घटना में पार्सल वाहन का अगला और क्रूजर वाहन का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दुर्घटना में पार्सल वाहन का चालक सचिन घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना के बाद डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालीं और घायल चालक को सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

Created On :   20 July 2026 2:01 PM IST

Tags

Next Story