Pandhurna news: शासकीय स्कूलों में बनाए गए साइकिल स्टैंड के निर्माण कार्य में हुई ओवरबिलिंग

शासकीय स्कूलों में बनाए गए साइकिल स्टैंड के निर्माण कार्य में हुई ओवरबिलिंग
विधानसभा में उठा साइकिल स्टैंड का मामला

डिजिटल न्यूज पांढुर्ना.

पांढुर्ना विकासखंड के 20 शासकीय स्कूलों में बनाए गए साइकिल स्टैंड के निर्माण कार्य में हुई ओवरबिलिंग का मामला विधानसभा तक पहुंच गया है। क्षेत्रीय विधायक नीलेश उईके ने मध्यप्रदेश विधानसभा में यह मुद्दा उठाते हुए शिक्षा मंत्री से पूरे मामले पर जवाब मांगा है। विधायक ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य की वास्तविक लागत से कहीं अधिक राशि की बिलिंग की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देश पर विकासखंड के 20 शासकीय स्कूलों में साइकिल स्टैंड का निर्माण कराया गया। इन कार्यों के लिए बीईओ एचबी हांडे के अनुमोदन पर 7 लाख 80 हजार रूपए के बिल पारित किए गए। बीईओ एचबी हांडे का कहना है कि साइकिल स्टैंड निर्माण की पूरी प्रक्रिया लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के स्तर से ही संचालित की गई। उन्होंने बताया कि स्कूलों का चयन, निर्माण की स्वीकृति और ठेकेदारों की नियुक्ति भोपाल से ही की गई थी। स्थानीय स्तर पर केवल निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद बिल जारी करने की औपचारिक स्वीकृति दी गई।

विधायक नीलेश उईके का आरोप है कि इस योजना के लिए लगभग 12 लाख रूपए का आवंटन किया गया था, जबकि पांढुर्ना विकासखंड में 7 लाख 80 हजार रूपए की बिलिंग की गई। उनका कहना है कि इंजीनियरिंग मूल्यांकन में संबंधित निर्माण कार्य की वास्तविक लागत करीब 4 लाख 50 हजार रूपए ही आंकी गई है। ऐसे में करीब 3 लाख 30 हजार रूपए की अतिरिक्त बिलिंग की गई है।

भुली की स्कूल में बना दिया साइकिल स्टैंडः

मामले में एक और गंभीर पहलू सामने आया है। जिसका लेकर जानकारों ने स्कूलों के चयन की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए है। आरोप है कि ग्राम भुली के शासकीय स्कूल में भी साइकिल स्टैंड का निर्माण करा दिया गया, जबकि भुली जलाशय परियोजना के कारण गांव के पुनर्वास की प्रक्रिया प्रस्तावित है।

Created On :   21 July 2026 1:13 PM IST

Tags

Next Story