- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पांढुर्ना
- /
- युवक पर सेही ने अचानक किया किया...
Pandhurna News: युवक पर सेही ने अचानक किया किया हमला, पैर में धंसे 11 कांटे

डिजिटल डेस्क,पांढुर्ना। बाइक से घोघरी साहनी के समीप स्थित आनंद ही आनंद आश्रम जा रहे सेवादार योगेश साहू पर वन्यप्राणी सेही (साही) ने हमला कर दिया। हमले में योगेश के पैर में सेही के 18 नुकिले कांटे धंस गए। घायल को सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बड़ी सावधानी से कांटे निकालकर योगेश का उपचार किया।
घायल योगेश के अनुसार बाइक से जाते समय घोघरी साहनी के जंगल क्षेत्र से एकाएक निकलकर सेही ने हमला किया। हमले में 18 नुकिले कांटे पैर में धंस गए। जैसे-तैसे बाइक खड़ी कर योगेश ने खुद को संभाला और आनंद ही आनंद आश्रम पहुंचा। यहां पैर से दो कांटे निकाले गए। जबकि कुछ कांटे निकलकर गिर गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर योगेश को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां सावधानीपूर्वक चिकित्सक डॉ.नीलेश धाड़से और डॉ.घनश्याम लहरपुरे ने 11 नुकिले कांटे निकाले और उपचार किया। घटना के बाद रेंजर प्रभुराम मुछाला ने सेही वन्यप्राणी के हमले की पुष्टि कर संबंधित जानकारी दी।
देर शाम को आनंद ही आनंद आश्रम के श्रद्धेय विवेकजी ने पांढुर्ना पहुंचकर उपचारित घायल योगेश से मुलाकात कर हालचाल जाना। डॉ. लहरपुरे ने योगेश को खतरे से बाहर बताया। इस दौरान कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ, नपाध्यक्ष संदीप घाटोड़े, वरिष्ठ पूरणसिंह खानवे, खेमराज तितरे आदि मौजूद रहे।
Created On :   23 July 2026 9:28 PM IST












