Pandhurna news: पांढुर्णा में रन फॉर यूनिटी ; पुलिस अधिकारियों और विद्यार्थियों ने लगाई दौड़

पांढुर्णा में रन फॉर यूनिटी ; पुलिस अधिकारियों और विद्यार्थियों ने लगाई दौड़
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

डिजिटल न्यूज़ पांढुर्णा

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पांढुर्णा के तत्वावधान में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित नगर पालिका, शिक्षा एवं जनपद पंचायत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और शहर के नागरिक शामिल हुए।

रन फॉर यूनिटी रैली शहर के तीन शेर चौक से प्रारंभ होकर ग्राउंड तक पहुंची। रैली में पुलिस विभाग के सभी प्रमुख अधिकारियों ने सहभागिता कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक दौड़ में भाग लिया।

ग्राउंड पर आयोजित समापन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विदिता डागर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कामता प्रसाद ने उपस्थित विद्यार्थियों, अधिकारियों और नागरिकों को देश की एकता, अखंडता एवं आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए नागरिकों में एकता, भाईचारे और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना रहा।

Created On :  

Tags

Next Story