Panna News: इंदिरा ज्योति अभियान यात्रा का उद्देश्य लोगों को जोडऩा: भास्कर राव रोकड़े

Panna News: इंदिरा ज्योति यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए पन्ना पहुंची। पन्ना पहुंचकर यात्रा प्रमुख भास्कर राव रोकड़े ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया तत्पश्चात गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए नमन किया। यात्रा आगे बढ़ी और जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंची जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए गुरुजी भास्कर राव रोकड़े ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य वर्तमान समय में जो परिस्थिति चल रही हैं तथा आम लोगों को धर्म, जाति व वर्ग के आधार पर बांटा जा रहा है उसे बचाना है तथा लोगों को रामराज की सही संकल्पना से लोगों को अवगत कराना है।
आज बेरोजगार दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं कोई रोजगार नहीं मिल रहे हैं वर्तमान सरकारों द्वारा सभी कम 5 ठेके पर दिए जा रहे हैं। ठेकेदार युवाओं का शोषण कर रहे हैं दिन-रात मेहनत करने के बाद 8000 से 10000 रुपया देकर युवाओं का शोषण कर रहे हैं। अधिकांश सरकारी कार्य भी ठेकेदारों को दे दिए गए हैं। इसी को समाप्त करने के उद्देश्य से इंदिरा ज्योति यात्रा हमारे द्वारा निकाली जा रही है जो प्रदेश के सभी जिलों में जाएगी तथा लोगों को असली रामराज की कल्पना से अवगत कराएगी।
यह भी पढ़े -कलेक्टर ने जनगणना प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी, राष्ट्रीय अभियान में जिलेवासियों से सहयोग की अपील
इनकी रही उपस्थिति
उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से गुरुदेव भास्कर राव रोकड़े अभियान प्रमुख जन क्रांति के अग्रदूत, पवन पटेल जिला अभियान समिति, कांग्रेस कमेटी पन्ना के अध्यक्ष अनीश खान, पूर्व अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जीवनलाल सिद्धार्थ, पुरुषोत्तम जडिय़ा, विधानसभा प्रत्याशी गिरधारी लोधी, इंदिरा ज्योति अभियान यात्रा प्रभारी दीपक तिवारी, जिला संगठन महासचिव राजबहादुर पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष रमा बुंदेला, सौरभ दुबे, मिलन कुशवाहा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अक्षय श्रीमती आस्था तिवारी तिवारी, नेता प्रतिपक्ष रेहान मोहम्मद मीडिया प्रभारी, राकेश शर्मा, सेवालाल पटेल, कदीर खान, सुरेंद्र सिंह, सौरभ पटेरिया, रहीमा खातून, शिवप्रकाश दीक्षित, वासुदेव बुंदेला, वेदांत मिश्रा, विमला सिंगरौल, आस्था तिवारी, रहीम खातून, राजा बाबू पटेल, प्रभु पटेल, नरेंद्र विश्वकर्मा, सत्यम तिवारी, रियासत खान, रामबहादुर द्विवेदी, अवधेश यादव, इरफान खान, देवकी प्रजापति, सत्यम तिवारी, नरेंद्र विश्वकर्मा, राजा बाबू पटेल, शिवप्रकाश दीक्षित, भभूत सिंह राजपूत, फैज, फैयाज मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े -जंगली सुअर के हमले में घायल व्यक्ति को वन विभाग ने तत्काल उपलब्ध कराया उपचार व सहायता राशि
Created On :   7 May 2026 5:20 PM IST













