Panna News: जंगली सुअर के हमले में घायल व्यक्ति को वन विभाग ने तत्काल उपलब्ध कराया उपचार व सहायता राशि

जंगली सुअर के हमले में घायल व्यक्ति को वन विभाग ने तत्काल उपलब्ध कराया उपचार व सहायता राशि
दक्षिण पन्ना वनमण्डल के अंतर्गत शाहनगर वन परिक्षेत्र की बीट अतरहाई में बकरी चराने गए ग्राम खमरिया निवासी बल्लू पटेल पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया।

Panna News: दक्षिण पन्ना वनमण्डल के अंतर्गत शाहनगर वन परिक्षेत्र की बीट अतरहाई में बकरी चराने गए ग्राम खमरिया निवासी बल्लू पटेल पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायल को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी पहुंचाया गया। वहां उपचार उपरांत बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला चिकित्सालय कटनी रेफर कर भर्ती कराया गया। वन विभाग द्वारा पीडि़त को तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। घटना के दौरान बीट प्रभारी प्रेम नारायण वर्मा, वनरक्षक एवं जनप्रतिनिधि मोहन विश्वकर्मा तथा वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे और आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वन क्षेत्रों, घनी झाडिय़ों एवं खेतों के समीप जाते समय सतर्कता बरतें तथा यथासंभव समूह में ही आवागमन करें। खेतों एवं वन सीमावर्ती क्षेत्रों में झाडिय़ों की नियमित सफाई रात्रिकाल में अनावश्यक आवाजाही से बचाव तथा पशुओं को नियंत्रित तरीके से चराना मानव एवं जंगली सुअरों के बीच संघर्ष की घटनाओं को कम करने में सहायक हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति का सामना जंगली सुअर से हो जाए तो घबराने, दौडऩे अथवा उसे उकसाने का प्रयास न करें बल्कि सुरक्षित दूरी बनाते हुए धीरे-धीरे पीछे हटें एवं तत्काल वन विभाग को सूचना दें।


Created On :   7 May 2026 4:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story