- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- बाइक की टक्कर से आटो में सवार एक की...
Panna News: बाइक की टक्कर से आटो में सवार एक की मौत, महिला घायल

Panna News: सलेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत दतुनहा मोड के आगे सलेहा बायपास के पास आटो में बगल से बाइक की टक्कर लगने से आटो में सवार घायल हुए एक व्यक्ति किशोरीलाल दहायत निवासी ग्राम करहिया की मौत हो गई। दुर्घटना में आटो में सवार महिला श्रीमती सुनीता पति जागेश्वारी दहायत एवं बाइक चालक भी घायल हो गया। घटना के संबंध में फरियादी कारेलाल पिता ददियां चौधरी उम्र ५७ वर्ष निवासी ग्राम करहिया ने बताया कि दिनांक ०५ मई २०२६ को सलेहा में बाजार करने के बाद वापिस जाने के लिए वह अपने भाई किशोरी लाल चौधरी एवं गांव के बन्दू द्विवेदी के साथ बैठ गए थे। आटो में ग्राम इटवां निवासी जागेश्वर दहायत की पत्नी सुनीता पहले से बैठी थी।
आटो चालक हम सभी को दोपहर करीब ०१ बजे दुतनहा मोड के आगे सलेहा बायपास लेकर पहुंचा था की तभी हमारी आटो को बगल से एक बाइक चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक बाइक को चलाते हुए टक्कर मार दी तथा बाइक सहित गिर गया। टक्कर लगने से आटो में बैठा मेरा भाई किशोरीलाल दहायत व सुनीता दहायत को चोटे आई मोटर साइकिल चालक को भी गिरने से चोट आई। घटना के बाद हम भाई किशोरीलाल तथा महिला सुनीता दहायत को इलाज के लिए सलेहा अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टर द्वारा दोनों घायलों को चोटें अधिक होने पर रेफर कर दिया गया। इसके बाद मैं अपने भाई किशोरीलाल चौधरी को इलाज के लिए वाहन से सतना ले जा रहा था जिसकी बरेठिया के पास मौत हो गई। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े -जंगली सुअर के हमले में घायल व्यक्ति को वन विभाग ने तत्काल उपलब्ध कराया उपचार व सहायता राशि
Created On :   7 May 2026 5:22 PM IST













