- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- खेल मैदानों के अभाव में जूझ रहे...
Panna News: खेल मैदानों के अभाव में जूझ रहे युवा, पॉलिटेक्निक मैदान में गंदगी और झाड़ियों का कब्जा

Panna News: हीरा नगरी पन्ना में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन इन प्रतिभाओं को निखारने के लिए जरूरी खेल अधोसंरचना दम तोड़ रही है। शहर में पहले से ही खेल के मैदानों का भारी अभाव है और जो एक-दो मैदान बचे हैं उनकी स्थिति भी बदहाल है। स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का खेल मैदान इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है जहाँ खिलाडिय़ों को सुविधाओं के बजाय अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है।
मैदान में गंदगी का साम्राज्य और झाड़-झंखाड
पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में संचालित बालक छात्रावास के बगल और पीछे का हिस्सा वर्तमान में गंदगी के साम्राज्य में तब्दील हो चुका है। देखरेख के अभाव में यहाँ बड़ी-बड़ी झाडिय़ां और जंगली घास उग आई है। एक बहुत बड़ा क्षेत्र अनुपयोगी पड हुआ है जिससे मैदान का वास्तविक स्वरूप सिमटता जा रहा है।
यह भी पढ़े -तहसीलदार ने उपार्जन केन्द्र आमा का किया निरीक्षण, केन्द्र प्रभारी द्वारा खरीदी नहीं किये जाने पर उपार्जन केन्द्र का स्थान परिवर्तित
जहरीले जीव-जंतुओं का डेरा, बच्चों की जान को खतरा
मैदान के एक बडे हिस्से में झाडिय़ाँ होने के कारण यहाँ जहरीले जीव-जंतुओं ने अपना आवास बना लिया है। सबसे अधिक खतरा उन छोटे बच्चों को है जो यहाँ क्रिकेट खेलने पहुँचते हैं। खेल के दौरान यदि गेंद इन झाडियों में चली जाती है तो उसे निकालने के चक्कर में बच्चे अनजाने में बड़े खतरे को दावत दे रहे हैं। अभिभावकों में भी इस असुरक्षा को लेकर भय व्याप्त है।
सफाई से मिल सकती है बड़ी राहत
यदि प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन छात्रावास के पीछे और बगल के इस क्षेत्र की समुचित सफाई करा दे तो यह स्थान पन्ना के युवाओं के लिए वरदान साबित हो सकता है।
तैयारी के लिए बेहतर विकल्प
यहाँ पुलिस, वनरक्षक और सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को दौड़ और फिजिकल ट्रेनिंग के लिए पर्याप्त जगह मिल सकेगी।
स्थानीय नागरिकों को सुबह की सैर के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध होगा।
इनका कहना है
पालीटेक्निक कालेज का मैदान का कई हिस्सा गन्दगी से बेकार पड़ा हुआ है इसकी नियमित रूप से साफ -सफाई नहीं होती यदि गंदगी वाले एरिया को साफ -सुथरा कर दिया जाए तो अच्छा रहेगा।
फोटो नं-९
जयहिंद सिंह परिहार
एकेडमी संचालक
इस मैदान में सुबह से काफी संख्या में तैयारी के लिए बच्चे पहुँचते है। मॉर्निंग वॉक के लिए लिए बुजुर्ग एवं बच्चे आते हैं पूरा मैदान ऊबड खाबड़ की स्थिति में है उसका समतलीकरण होना बहुत जरूरी है क्योंकि कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
फोटो नं-१०
सुंदर लोधी
युवा खिलाड़ी
हम लोग खेलने के लिए इस मैदान में जाते हैं बहुत बड़े-बड़े पेड़ झाड़-झंकार लग चुके हैं यदि खेलने के दौरान हम लोगों की वॉल यदि चली जाती है तो वहां से उठाने में डर लगता है यहां की साफ -सफाई होनी चाहिए लोहा कांच आदि भी पडा होने के कारण कई बार कई लोग घायल हो भी चुके हैं।
फोटो नं-११
आकर्षित खरे
युवा खिलाड़ी
Created On :   7 May 2026 4:01 PM IST













